scriptभाजपा की तरह कांग्रेस में भी सदस्यता अभियान,इस नेता को दी जिम्मेदारी | Membership campaign in Congress like BJP,Responsibility given to this | Patrika News
इंदौर

भाजपा की तरह कांग्रेस में भी सदस्यता अभियान,इस नेता को दी जिम्मेदारी

कांग्रेस में सदस्यता अभियान ,शहर और जिला संगठन में कोई हलचल नहीं

इंदौरJul 23, 2019 / 03:12 pm

हुसैन अली

indore

भाजपा की तरह कांग्रेस में भी सदस्यता अभियान,इस नेता को दी जिम्मेदारी

इंदौर.कांग्रेस में सदस्यता अभियान के लिए इंदौर जिले की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी को सौंपी गई है, जो कि उज्जैन में रहते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने सदस्य बनाने के काम में तेजी लाने के लिए शहर-जिला पदाधिकारियों के साथ नेताओं को आदेश दिए हैं।
must read : एक्टिवा पर जा रही महिला से बदमाशों ने की ऐसी हरकत, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

भाजपा की तरह कांग्रेस भी सदस्यता अभियान चला रही है। इसको लेकर ज्यादा हलचल न तो शहर में नजर आ रही और न ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में। सदस्यता अभियान में कांग्रेस पिछड़ते जा रही है। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने चिंता जाहिर करते हुए शहर और जिला अध्यक्ष सहित अन्य सभी पदाधिकारियों को सदस्य बनाने के काम में तेजी लाने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही इंदौर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में सदस्यता अभियान की धीमी चाल को देखते हुए उन्होंने उज्जैन के वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी को जिला प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है जो कि अब जल्द ही सदस्यता अभियान को लेकर नेताओं की बैठक लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष नाथ ने निर्देशित किया है कि सभी जिला प्रभारी उनके नाम के आगे उल्लेखित जिले में सदस्यता अभियान में समन्वयक के रूप में काम करेंगे। साथ ही संलग्न परिपत्र में उल्लेखित जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ समन्वय कर बैठक बुलाएंगे। साथ ही सभी संबंधितों से संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस का सदस्यता बनाएंगे। मालूम हो कि सदस्यता अभियान को लेकर जिस तरह से भाजपा का पूरा संगठन सक्रिय है उस तरह से कांग्रेस संगठन नहीं। सदस्यता अभियान को लेकर न तो शहर कांग्रेस कमेटी कोई आयोजन कर रही और न ही जिला कांग्रेस कमेटी, जबकि भाजपा संगठन के पदाधिकारी और नेता सहित कार्यकर्ता चौराहा-चौराहा व गली-गली घूम-घूमकर सदस्य बनाने का साथ फॉर्म भरवाने का काम कर रहे हैं। शहर और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अभी नींद से जागे ही नहीं हैं।
must read : महिला ने बनाई अपनी गैंग, गिरोह के साथ मिलकर करने लगी ये काम

अगले हफ्ते में होगी बैठक

शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने सदस्यता अभियान को लेकर वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी को इंदौर जिले का प्रभारी बनाया है। उनके निर्देशन में सदस्यता को लेकर अगले हफ्ते बैठक रखी जाएगी। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष, शहर कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, हारे-जीते विधायक, पार्षद और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। पीसीसी के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान में तेजी जल्द ही लाइ जाएगी। इधर, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि सदस्य बनाने के लिए बुक भोपाल से लेकर आ गए हैं। इन्हें जल्द ही जिला पदाधिकारियों और नेताओं को देकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। साथ ही जिले के प्रभारी बैरागी से समय लेकर जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी।

Home / Indore / भाजपा की तरह कांग्रेस में भी सदस्यता अभियान,इस नेता को दी जिम्मेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो