scriptखाली-खाली ही दौड़ रही MP की ये हेरिटेज ट्रेन, नहीं मिल रहे यात्री | mhow-kalakund heritage train did not get passengers | Patrika News
इंदौर

खाली-खाली ही दौड़ रही MP की ये हेरिटेज ट्रेन, नहीं मिल रहे यात्री

16 यात्रियों की हेरिटेज ट्रैक की यात्रा
 

इंदौरJun 18, 2019 / 11:11 am

Sanjay Rajak

indore train

खाली-खाली ही दौड़ रही MP की ये हेरिटेज ट्रेन, नहीं मिल रहे यात्री

इंदौर. प्रदेश के पहले हेरिटेज ट्रैक को सोमवार से यात्रियों के लिए प्रतिदिन खोल दिया गया है, लेकिन पहले दिन गिनती के यात्रियों ने ही इस हेरिटेज ट्रैक का सफर किया। दरअसल मानूसन १५ जून तक आ जाता है, लेकिन इस बार प्री मानसून भी लेट हो गया है। हेरिटेज ट्रैक पर यात्रियों को तभी मजा आता है जब यहां एक दो बारिश हो जाती, लेकिन अभी तक एक बार भी बेहतर बारिश नहीं हुई है, इसी कारण यात्री नहीं मिल रहे हैं। आज भी चंद यात्री ही हेरिटेज ट्रेन में सफर पर निकले। उल्लेखनीय है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही रतलाम मंडल द्वारा हेरिटेज ट्रैक पर प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन को सप्ताह में शनिवार और रविवार संचालित करने का फैसला लिया था। गर्मी के मौसम में छुट्टी के दिनों में नाम मात्र के यात्री ही इस ट्रेन को मिले थे।
हाल ही में डीआरएम आरएन सुनकर ने 17 जून से दोबारा इस ट्रैक पर प्रतिदिन ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। सोमवार से यह ट्रेन प्रतिदिन संचालित हो रही है, लेकिन पहले ही इस ट्रेन में 14 जनरल टिकट और 2 फस्र्ट क्लास टिकट बिके थे। जिससे रेलवे को 780 रुपए की आय हुई है।
जुलाई में रहेगी पैक

इस बार मानसून लेट हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जून के बाद मानूसन सक्रिय हो जाएगा। यानी के जुलाई के पहले सप्ताह तक पाताल पानी का झरना भी शुरू हो जाएगा। चोरल डेम में पानी आने से हेरिटेज ट्रेन का सफर करने वाले यात्री यहां वोटिंग का आंनद भी ले सकेंगे।

Home / Indore / खाली-खाली ही दौड़ रही MP की ये हेरिटेज ट्रेन, नहीं मिल रहे यात्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो