scriptबहू गई मायके तो सास ने दे दी जान, सामने आया ये कारण | mother-in-law sucide due to family dispute | Patrika News
इंदौर

बहू गई मायके तो सास ने दे दी जान, सामने आया ये कारण

बहू के अलग रहने की जिद से थी परेशान

इंदौरMay 17, 2019 / 11:10 am

रीना शर्मा

indore

बहू गई मायके तो सास ने दे दी जान, सामने आया ये कारण

इंदौर. पारिवारिक विवाद और बहू के अलग रहने की जिद से परेशान महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बहू अलग होने की जिद करती थी, लेकिन जब उसका पति नहीं माना तो विवाद कर वह मायके चली गई। पति उसे मनाने के लिए ससुराल पहुंचा और इधर, सास ने आत्महत्या कर ली।
पलासिया इलाके के मनभावन नगर में बुधवार शाम 4 बजे वीणा (55) पति सुधीरदत्त शर्मा ने जहर खा लिया। पति घर लौटे घटना का पता चला। उन्होंने बेटे अश्विनी को फोन कर बुलाया। वे लोग वीणा को बॉम्बे अस्पताल ले गए, जहां रात 9 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। जांचकर्ता एएसआई अंतर सिंह सोलंकी ने बताया वीणा व पति तल मंजिल पर रहते हैं, जबकि बेटा अश्विनी व बहू निधि पहली मंजिल पर रहते हैं। सुधीरदत्त बीएसएनएल से रिटायर हैं। बहू निधि अलग रहने की जिद के चलते विवाद करती थी। बुधवार को भी दोनों में विवाद हुआ। आवाज सुनकर वीणा उनके कमरे में गई और समझाने की कोशिश की। अश्विनी भी पत्नी को समझा रहा था कि अलग होने की जरुरत नहीं है। निधि नहीं मानी और गुस्से में दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। बहू के जाने से वीणा तनाव में आ गई। उन्होंने बेटे को उसे लेने भेजा। बेटा ससुराल पहुंचा ही था कि पिता ने फोन कर घटना की जानकारी दी। पलासिया पुलिस ने मर्ग कायम कर कर जांच शुरु कर दी है।
वृद्धा ने की आत्महत्या

आजाद नगर इलाके में आलोक नगर निवासी सागर बाई (70) पति भवानी ने बुधवार रात फांसी लगा ली। उनके दो बेटे हैं। छोटे बेटे के साथ वे पहली मंजिल पर रहती थीं। नीचे बड़ा बेटा रहता है। छोटा बेटा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ शादी में महेश्वर गया था। बुधवार रात 10 बजे बड़ा बेटा काम से लौटा तो पहली मंजिल पर घर की लाइट बंद मिली। वह ऊपर गया और लाइट चालू की तो मां को फंदे पर देखा। उन्हें एमवाय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Home / Indore / बहू गई मायके तो सास ने दे दी जान, सामने आया ये कारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो