scriptसांवेर उप चुनाव : 2 ईवीएम गायब, देर रात को मिलीं | mp by election 2020 : 2 EVMs missing, found late at night | Patrika News
इंदौर

सांवेर उप चुनाव : 2 ईवीएम गायब, देर रात को मिलीं

स्टेडियम में जमा करने के बाद मिला दी थी रिजर्व में, अफसर ने दिए कर्मचारी को सस्पेंड करने के निर्देश

इंदौरNov 04, 2020 / 10:33 am

Mohit Panchal

सांवेर उप चुनाव : 2 ईवीएम गायब, देर रात को मिलीं

सांवेर उप चुनाव : 2 ईवीएम गायब, देर रात को मिलीं

इंदौर। नेहरू स्टेडियम में कल रात उस समय हड़बड़ी मच गई, जब गणना करने पर दो ईवीएम नहीं मिलीं। काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। देर रात जाकर मामला निपटा। किसी कर्मचारी ने रिजर्व की पेटियों में उन्हें रख दिया था। अपर कलेक्टर ने दोषी कर्मचारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।
मतदान के बाद रात ८.३० बजे से नेहरू स्टेडियम में पोलिंग पार्टियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो रात ११ बजे तक जारी रहा। इस बीच भाग क्रमांक २१ व २२ यानी ग्राम शाहदा व बावल्याखेड़ी के मतदान केंद्र की ईवीएम नहीं मिलीं। अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने तुरंत रजिस्टर की जांच कराई, ताकि पता चले कि जमा हुई या नहीं?
जब देखा गया तो पोलिंग पार्टी ईवीएम जमा करा चुकीं थीं। उसके बाद स्टेडियम में तलाश शुरू की गई। जब नजर नहीं आईं तो बेड़ेकर ने रिजर्व में दी गई ईवीएम की पेटियों की जांच करने को कहा। तलाश की तो दोनों पेटियां उसमें मिल गईं, तब बेड़ेकर ने तहसीलदार तपीश पांडे को दोषी कर्मचारी को लापरवाही पर सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
३.३० बजे बंद हुआ स्ट्रांग रूम
पेटी मिलने के बाद में जब सभी का मिलान हो गया, तब जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर मनीष सिंह को सूचना दी गई। वे और पर्यवेक्षक स्टेडियम पहुंचे। रात ३.३० बजे के करीब स्ट्रांग रूम को पैक किया गया।

Home / Indore / सांवेर उप चुनाव : 2 ईवीएम गायब, देर रात को मिलीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो