scriptMP Election 2018 : स्ट्रांग रूम पर 9 व 10 दिसंबर को कांग्रेसियों का रहेगा सख्त पहरा | MP Election 2018 : Congressmen will be guard Strong Room | Patrika News
इंदौर

MP Election 2018 : स्ट्रांग रूम पर 9 व 10 दिसंबर को कांग्रेसियों का रहेगा सख्त पहरा

भोपाल से नेताओं को जारी हुआ फरमान, प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने चौकन्ना रहने की दी हिदायत

इंदौरDec 07, 2018 / 10:24 am

Uttam Rathore

Strong Room

MP Election 2018 : स्ट्रांग रूम पर 9 व 10 दिसंबर को कांग्रेसियों का रहेगा सख्त पहरा

इंदौर.

विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 दिसंबर को है। मतगणना के 48 घंटे पहले कोई गड़बड़ी या फिर हेराफेरी न हो जाए। इसके लिए कांग्रेस नेताओं को स्ट्रांग रूम पर 9 और 10 दिसंबर को सख्त पहरा रखने के साथ दिन-रात चौकसी करने का फरमान प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने जारी किया।
स्ट्रांग रूम पर सख्त पहरे का निर्देश आने के बाद शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने इंदौर के सभी प्रत्याशियों को अपने-अपने लोगों को तैनात करने को कहा है। उन्होंने शहर कांग्रेस कमेटी की तरफ से भी मॉनिटरिंग करने के लिए नेताओं की सूची बना ली है, जिन्हें स्ट्रांग रूम पर नजर रखने का कहा जाएगा। मालूम हो कि कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रशिक्षण देने के लिए गुरुवार को भोपाल तलब किया गया था। साथ में जिला, शहर और कार्यकारी अध्यक्ष भी मौजूद थे। कमलनाथ ने इस दौरान हिदायत दी कि मतगणना स्थल पर जितने भी अफसर व कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, उनकी सूची ११ दिसंबर के पहले जरूर ले लें। जो भी अंदर जाएंगे, उनके फोटोयुक्त परिचय-पत्र और सूची में दर्ज नाम का मिलान करें।
हर राउंड पर जरूर लो सर्टिफिकेट
बाकलीवाल ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मतगणना के दौरान हर राउंड में सर्टिफिकेट देने की अनुमति दे दी है। मतगणना में बैठने वाले कांग्रेस एजेंटों को सर्टिफिकेट लेने और नहीं मिलने पर शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी को करने को कहा गया है।
 Congress
कांग्रेस को नहीं सुरक्षा पर भरोसा
ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 20 जवान सशस्त्र बल के लगाए गए हैं। मध्य स्तर पर राज्य सशस्त्र बल और स्टेडियम के बाहर तीसरे स्तर पर जिला कार्यकारी बल लगा हुआ है। यह व्यवस्था 24 घंटे की है। इन्हें साफ निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी, किसी भी स्थिति में स्ट्रांग रूम के बाहर लगे ताले को नहीं छू सके। स्ट्रांग रूम के बाहर भी डबल लॉक व्यवस्था है, जिसमें हर ताले की चाबी अलग-अलग अफसर के पास है। दोनों अफसरों के आने पर ही ताला खुलेगा। बावजूद इसके कांग्रेस को सुरक्षा पर भरोसा नहीं है।

Home / Indore / MP Election 2018 : स्ट्रांग रूम पर 9 व 10 दिसंबर को कांग्रेसियों का रहेगा सख्त पहरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो