scriptसीएम कमलनाथ के साथ मंच पर दिखा व्यापमं घोटाले का मास्टरमाइंड, दिग्विजय भी थे मौजूद | mp: main vyapam accused event attended by cm kamal nath | Patrika News
इंदौर

सीएम कमलनाथ के साथ मंच पर दिखा व्यापमं घोटाले का मास्टरमाइंड, दिग्विजय भी थे मौजूद

जगदीश सागर को पुलिस ने 16 जुलाई, 2013 को गिरफ्तार किया था।

इंदौरDec 08, 2019 / 08:12 am

Pawan Tiwari

सीएम कमलनाथ के साथ मंच पर दिखा व्यापमं घोटाले का मास्टरमाइंड, दिग्विजय भी थे मौजूद

सीएम कमलनाथ के साथ मंच पर दिखा व्यापमं घोटाले का मास्टरमाइंड, दिग्विजय भी थे मौजूद

इंदौर. मध्यप्रदेश का बहुचर्चित व्यापमं घोटाला एक बार फिर से सुर्खियों में है। शनिवार को इंदौर में मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ व्यापमं घोटाले के मुख्य आरोपी जगदीश सागर के साथ एक मंच पर दिखाई दिए। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे। बता दें कि दिग्विजय लगातार व्यापमं घोटाले की जांच की मांग कर रहे हैं। लेकिन शनिवार को इंदौर में व्यापमं घोटाले के आरोपी के साथ दिग्विजय सिंह और कमल नाथ दिखाई दिए।

शनिवार को मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ इंदौर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। लेकिन व्यापमं घोटाले का मुख्य आरोपी जगदीश सागर के साथ डेली कॉलेज स्कूल के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में दिखाई दिए। काला चश्मा लगाए सागर ने पहले तो मीडिया से बचने की कोशिश की लेकिन जैसे ही मीडिया के कैमरे उसे फोकस करने लगे वो बाद में कार्यक्रम स्थल से चला गया। जगदीश सागर को व्यापामं घोटाले का मुख्य आरोपी बनया गया था उसे बाद में हिरासत में लिया गया था। मामले के मास्टर माइंड जगदीश सागर को पुलिस ने 16 जुलाई, 2013 को गिरफ्तार किया था। जगदीश सागर व्यापमं घोटाले के पीएमटी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा का आरोपी है।

भाजपा पर हमलावर है कांग्रेस
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, व्यापमं घोटाले में लगातार भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने व्यापमं घोटाले के लेकर भाजपा पर हमला किया था। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लगातार व्यापमं घोटाले की जांच की बात भी कही जा रही है। लेकिन अब मध्यप्रदेश के सीएम और व्यापमं मुद्दे पर भाजपा को घेरने वाले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एक ही मंच पर व्यापमं के आरोपी के साथ दिखाई दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद से कई मंत्रियों ने व्यापमं घोटाले के जांच की बात कही है।

Home / Indore / सीएम कमलनाथ के साथ मंच पर दिखा व्यापमं घोटाले का मास्टरमाइंड, दिग्विजय भी थे मौजूद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो