scriptनगर निगम चुनाव :  भाजपा नेताओं की नाक दांव पर | Municipal elections: BJP leaders' nose at stake | Patrika News
इंदौर

नगर निगम चुनाव :  भाजपा नेताओं की नाक दांव पर

पट्ठावाद में फंसे : समर्थकों को दिलवाया टिकट, जिताने के लिए मार रहे हाथ-पैर पार्षद प्रत्याशियों को मैदान में छूट रहा पसीना, अब हो रही फजीहत

इंदौरJul 02, 2022 / 11:10 am

Mohit Panchal

नगर निगम चुनाव :  भाजपा नेताओं की नाक दांव पर

नगर निगम चुनाव :  भाजपा नेताओं की नाक दांव पर

इंदौर। नगर निगम पर 20 साल से भारतीय जनता पार्टी का कŽब्जा है और पार्टी विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन पार्षद प्रत्याशियों को मैदान में पसीने छूट रहे हैं। उनके साथ पार्टी के कई बड़े नेताओं की रातों की नींद उड़ी हुई है क्योंकि उन्होंने पट्ठावाद को बढ़ावा देते हुए अपने समर्थकों को टिकट दिलाए। इधर, वार्ड में स्थिति कश्मकशभरी है।
वर्ष 2014 के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की थी। पौने दो लाख वोटों से जीतकर
मालिनी गौड़ महापौर बनी थीं तो 85 में से 65 पार्षद जीतकर आए थे। तीन प्रत्याशी ऐसे भी थे, जो बागी होकर लड़े थे। धीरे-धीरे पार्टी के पास 69 का आंकड़ा पहुंच गया था। इस बार दो दर्जन से अधिक पार्षद प्रत्याशियों को मैदान में पसीने छूट रहे हैं। एक तरह से देखा जाए तो उनके आकाओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है।
इसमें से कई जगह तो ऐसी हैं, जहां नेताओं ने सारे समीकरणों को दरकिनार कर समर्थकों को टिकट दिलाया था। संभागीय चयन समिति में उन्हें अन्य नेताओं से उलझना भी पड़ा। यहां तक कि कुछ तो विधायक भी शामिल थे, जिन्होंने अपनी पसंद से टिकट बांट दिए। अब जब निचले स्तर पर काम शुरू हुआ तो फजीहत हो रही है। पार्टी के नेता कभी बागियों को पकड़ते हैं तो कभी कार्यकर्ताओं को लेकर बैठते हैं और समझाते हैं।
इसके बावजूद कुछ जगहों पर तो बहुत ही बुरा हाल है। कई नेताओं ने खुलेआम बगावत शुरू कर दी है। ऐसे में उन नेताओं की जान आफत में आ गई, जिन्होंने अपने समर्थकों को टिकट दिलाया था। अब जितवाने की जिम्मेदारी भी उनकी ही है। परिणाम कुछ गड़बड़ हो जाते हैं तो सारा ठीकरा उनके माथे ही फूटेगा। इसके चलते उन्होंने ताकत झोंकना शुरू कर दी है। साम, दाम, दंड और भेद जैसे सारे हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि जैसे-तैसे समर्थकों की नैया पार हो सके।
इनकी है जान आफत में…

सांसद शंकर लालवानी
वार्ड- 06 : संध्या यादव
वार्ड- 42 : मुद्रा शास्त्री
वार्ड- 66 : कंचन गिदवानी

तुलसीराम सिलावट
वार्ड-33 : मनोज मिश्रा
वार्ड-72 : योगेश गेंदर

सुदर्शन गुप्ता
वार्ड- 01 : महेश चौधरी
वार्ड- 09 : राहुल जायसवाल
वार्ड- 14 : अश्विनी शु€क्ल
वार्ड- 17 : नितिन कश्यप
विधायक रमेश मेंदोला
वार्ड- 19 : संध्या जायसवाल
वार्ड- 21 : गणेश गोयल
वार्ड- 22 : चंदू शिंदे
वार्ड- 36 : सुरेश कुरवाड़े

आकाश विजयवर्गीय
वार्ड- 59 : रुपाली पेंढारकर
वार्ड- 61 : भावना चौधरी
वार्ड- 63 : मृदुल अग्रवाल
वार्ड- 64 : मनीष शर्मा
मालिनी गौड़
वार्ड- 67 : प्रिया दांगी
वार्ड- 69 : मीता राठौर

महेंद्र हार्डिया
वार्ड- 50 : राजीव जैन
वार्ड- 51 : मलखान कटारिया
वार्ड- 46 : कविता सागर रमन
वार्ड- 52 : सपना मंगरोलिया

सुमित्रा महाजन
वार्ड- 57 : सुरेश टाकलकर
वार्ड- 80 : प्रशात बड़वे
मंत्री उषा ठाकुर
वार्ड- 10 : संतोषसिंह गौर
वार्ड- 58 : सन्नी राजू चौहान

जीतू जिराती
वार्ड- 76 : शिल्पा राजेश वानखेड़े

संघ कोटा
वार्ड- 54 : महेश बसवाल

Home / Indore / नगर निगम चुनाव :  भाजपा नेताओं की नाक दांव पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो