scriptIndore News : नगर निगम चुनाव, सुबह 5 बजे उठाया कांग्रेसियों को और 6 बजे बैठाया टेबल पर | Municipal Elections, Congressmen Were Seated On The Table | Patrika News
इंदौर

Indore News : नगर निगम चुनाव, सुबह 5 बजे उठाया कांग्रेसियों को और 6 बजे बैठाया टेबल पर

अपने-अपने क्षेत्र में नेता हुए सक्रिय और लोगों को वोट डालने के लिए निकाला घर से

इंदौरJul 06, 2022 / 11:40 am

Uttam Rathore

Indore News : नगर निगम चुनाव, सुबह 5 बजे उठाया कांग्रेसियों को और 6 बजे बैठाया टेबल पर

Indore News : नगर निगम चुनाव, सुबह 5 बजे उठाया कांग्रेसियों को और 6 बजे बैठाया टेबल पर

इंदौर. हर बार चुनाव में कांग्रेस की टेबल लगाने और कार्यकर्ताओं को बैठाने को लेकर लाले पड़ जाते हैं। इस बार नगर निगम चुनाव को लेकर ऐसा कहीं देखने को नहीं मिला। सुबह 5 बजे ही उन कांग्रेसियों को उठा दिया गया जिनको बूथ के अंदर और बाहर टेबल पर बैठना था। सुबह 6 बजे तक कांग्रेस की टेबलें लगने के साथ कार्यकर्ता पहुंच गए। जिन टेबलों पर कार्यकर्ता नहीं थे, वहां आनन-फानन में व्यवस्था की गई। इसके साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में नेता सक्रिय हो गए और लोगों को वोट डालने के लिए घर से निकालने लगे।
नगर निगम में पिछले 20 वर्ष से भाजपा काबिज है। निगम में परिषद और महापौर बनाने का सपना लेकर कांग्रेस चुनावी मैदान में उतरी है। अब यह सपना तभी पूरा होगा जब कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट डले। इसके लिए महापौर से लेकर पार्षद प्रत्याशियों ने आज सुबह मतदान शुरू होने से पहले मेहनत करना शुरू कर दी, वहीं बूथ के अंदर और बाहर बैठने वाले कार्यकर्ताओं को सुबह 5 बजे उठाकर काम पर लगा दिया गया। यह जिम्मेदारी विधानसभावार बनाए गए प्रभारियों ने निभाई। इन्होंने कांग्रेसियों को मोबाइल फोन लगाकर और घर जाकर उठाया। साथ ही सुबह 6 बजे से ही मतदान केंद्र के अंदर और बाहर टेबल पर बैठाना शुरू कर दिया।
सुबह 7 बजे तक अधिकतर टेबलों पर कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंच गए थे। जहां पर कार्यकर्ताओं को बैठान की व्यवस्था नहीं हो रही थी वहां पर आनन-फानन में व्यवस्था कर दूसरे कार्यकर्ताओं के बैठाया गया। इसके साथ ही वार्ड की गली-मोहल्लों और कॉलोनियों में कांग्रेस के बड़े नेता सहित कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए, जो कि लोगों को वोट डालने के लिए घर से निकालने के काम पर लगे हुए थे। कांग्रेसी वार्ड में टोली बनाकर मतदाताओं को घर से निकालने के लिए निकले। इसके साथ ही मतदान केंद्र पर नजर अलग रखे हुए थे ताकि मतदाताओं को परेशानी न हो और फर्जी मतदान करने वालों को रोका जा सके।
Indore News : नगर निगम चुनाव, सुबह 5 बजे उठाया कांग्रेसियों को और 6 बजे बैठाया टेबल पर
अध्यक्ष पहुंचे टेबल-टेबल

नगर निगम चुनाव को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सुबह 8 बजे वोट डालन के बाद विधानसभावार वार्डों में चुनावी व्यवस्था देखने निकले। इस दौरान वे मतदान केंद्र के बाहर जहां टेबल-टेबल कार्यकर्ताओं से बात करने पहुंचे, वहीं अंदर बैठे कार्यकर्ता्ओं से भी बात की। उन्होंने चुनाव संबंधि कोई भी समस्या होने पर तत्काल सुचना देने का कार्यकर्ताओं से कहा।
सुबह से इन्होंने संभाला मोर्चा

– एक नंबर विधानसभा : दीपू यादव, केके यादव, सर्वेश तिवारी, प्रेम खड़ायता, अनिल शुक्ला
– दो नंबर विधानसभा : राजेश चौकसे, लक्क्ष्मीनारण पाठक, पुनम वर्मा, स्वप्निल काबले, राजेश यादव
– तीन नंबर विधानसभा : अश्विन जोशी, अनिल यादव, पिंटू जोशी, अमित चौरसिया, टंटू शर्मा, अरविंद बागड़ी, विवेक खंडेलवाल
– चार नंबर विधानसभा : सुरजीत चड्ढा, गोलू अग्निहोत्री, रमीज खान, जया तिवारी, गिरधर नागर, इम्तियाज बेलिम, लिलाधर करोरिया, देवेन्द्र सिंह यादव
– पांच नंबर विधानसभा : सत्यनारायण पटेल, अमन बजाज, स्वनिल कोठारी, भरत जिनवाल, लच्छु मिमरोट
– राऊ विधानसभा : विधायक जीतू पटवारी, जय हार्डिया और जीतू शर्मा
– सांवेर विधानसभा : जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव और कांग्रेस नेत्री रीना सेतिया।
– देपालपुर विधानसभा : विधायक विशाल पटेल।
Indore News : नगर निगम चुनाव, सुबह 5 बजे उठाया कांग्रेसियों को और 6 बजे बैठाया टेबल पर
रातभर की चौकसी, क्षेत्र में घूमते रहे

नगर निगम चुनाव को लेकर आज सुबह मतदान होने से पहले कल रात कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी वार्डों में चौकसी करते रहे। वार्ड में जनता को रिझाने के लिए कोई कुछ बांटने के लिए न आए इसके लिए प्रत्याशी रातभर जागने के साथ वार्ड के गली-मोहल्लों और कॉलोनियों में घूमते रहे। साथ ही मतदाताओं से किसी भी तरह के लालच में न आकर ईमानदारी से वोट डालने की अपील करते रहे।

Home / Indore / Indore News : नगर निगम चुनाव, सुबह 5 बजे उठाया कांग्रेसियों को और 6 बजे बैठाया टेबल पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो