scriptबिना मास्क और नियम का पालन नहीं करने वालों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए नया तरीका | new way to catch people without masks and breaking rules | Patrika News
इंदौर

बिना मास्क और नियम का पालन नहीं करने वालों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए नया तरीका

कोरोना के मरीजों की संख्या 5500 के पास पहुंच गई है

इंदौरJul 15, 2020 / 10:58 am

KRISHNAKANT SHUKLA

बिना मास्क और नियम का पालन नहीं करने वालों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए नया तरीका

बिना मास्क और नियम का पालन नहीं करने वालों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए नया तरीका

इंदौर। कोरोना महामारी का कहर अब और तेजी से फैल रहा है। शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 5500 के पास पहुंच गई है। इसके बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे है। और अगर करते है तो सिर्फ कार्रवाई से बचने के लिए। हालाकि कुछ लोग है जो प्रशासन के नियमों का पूरी इमानदारी से पालन कर रहे है। नगर निगम अब नियमों का पालन नहीं करने वालों पर अलग तरीके से कार्रवाई कर रहा है।

रंगेहाथ पकड़ने के लिए नया तरीका
नगर निगम की गाड़ी को देखकर जो लोग मास्क लगा लेते हैं और अधिकारियों के वापस जाते ही मुंह से हटा लेते या बिना मास्क के ही घर से बाहर निकल कर घूमते है तो ऐसे लोगों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए इंदौर नगर निगम अब स्टिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जिससे की लोग हमेशा अपने मुंह पर मास्क आदि लगा कर रखे और लोगों में कार्रवाई हो जाने का डर भी बना रहे।

कई लोगों पर फाइन भी किया
इंदौर नगर निगम के अधिकारियों ने स्टिंग ऑपरेशन के माध्यम से मंगलवार को शहर के नेक्सा शोरूम समेत बैंक व अन्य स्थानों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान नगर निगम ने कई लोगों पर फाइन भी किया।

नया तरीका आजमाना शुरू किया
इंदौर नगर निगम के उपायुक्त महेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि अनाउंसमेंट करने के बाद लोग मास्क तो लगाते हैं, लेकिन बड़े-बड़े शोरूम, बैंक सहित प्रतिष्ठित स्थानों पर इसका पालन नहीं हो रहा है। इसकी शिकायत हमें लगातार मिल रही थी। इस पर हमने मंगलवार से नया तरीका आजमाना शुरू किया है।


इस तरह करते है स्टिंग ऑपरेशन
इंदौर नगर निगम के उपायुक्त महेंद्र सिंह चौहान ने जिन क्षेत्रों में या सस्थानों में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के दिखाई देता है तो हम उसके पास एक कर्मचारी को मोबाइल चालू कर भेज देते हैं। इस दौरान मास्क नहीं लगाने वाले या गले में टांगने वालों की रिकॉर्डिंग हो जाती है। इसके बाद टीम पहुंचकर चालान बना देती है।

Home / Indore / बिना मास्क और नियम का पालन नहीं करने वालों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए नया तरीका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो