scriptआदिनाथ जन्मोत्सव पर शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर | News of Adinath Janmotsav in Indore | Patrika News
इंदौर

आदिनाथ जन्मोत्सव पर शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

मातृशक्तियां मंगल कलश लेकर हुईं शामिल

इंदौरMar 10, 2018 / 09:01 am

अर्जुन रिछारिया

jainp
इंदौर. भगवान आदिनाथ के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा जिस क्षेत्र से निकली वह क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। समाज की महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश लेकर शामिल हुई तो इंद्र बने समाजजन भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। यात्रा में शामिल पालकी का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
अभा श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत भगवान आदिनाथ की भव्य शोभायात्रा निकली तो पूरा पश्चिम क्षेत्र धर्ममय हो गया। शोभायात्रा में भगवान आदिनाथ की पालकी के साथ घोड़े, बैंड-बाजे, ध्वज वाहक, कलशधारी महिलाएं, पंच परमेष्ठी के पांच रंगों से सुसज्जित होकर शामिल हुई। यात्रा में भजन मंडलियां की धुन पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। यात्रा में पुरुष श्वेत और महिलाएं भी परंपरागत केशरिया साड़ी पहने शामिल हुई।
शोभायात्रा की शुरुआत पीपली बाजार से हुई, उसके बाद बड़ा सराफा, शक्कर बाजार, सीतलामाता बाजार, सांठा बाजार, बर्तन बाजार होते हुए पुन: पीपली बाजार सफेद मंदिर पहुंची। अभा श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक युवक महासंघ के रूचिल डोसी, सुनील राखेचा ने बताया, यात्रा के पहुंचने के बाद श्वेताम्बर जैन समाज के सभी गणमान्य नागरिकों ने आदिनाथ की प्रतिमा के समक्ष अष्टप्रकारी पूजन किया। पीपली बाजार में हुए इस अष्टप्रकारी पूजन में जैन समाज की महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। वहीं, शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न संस्थाओं एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा मंचों के माध्यम से पालकी का स्वागत भी किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से सुनील सलेचा, नितेश सोनगरा, मनीष शाह, ललित जैन, संजय छाजेड़, सुनील गांग, निलेश सकलेचा सहित हजारों की संख्या में समाज बंधु शामिल हुए थे।
दिव्यांगों को ई-रिक्शा भेंट की- महोत्सव के तहत मानव सेवा कार्य भी आयोजित किए। दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से साढ़े तीन लाख रुपए मूल्य की ई-रिक्शा भी महासंघ द्वारा चम्पादेवी टोंग्या ट्रस्ट को भेंट की गई।

Home / Indore / आदिनाथ जन्मोत्सव पर शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो