scriptनिर्भया के माता-पिता और एडवोकेट MP के इस शहर में फहराएंगे सबसे विशाल तिरंगा | nirbhaya mother, father, advocate will flag host in indore | Patrika News
इंदौर

निर्भया के माता-पिता और एडवोकेट MP के इस शहर में फहराएंगे सबसे विशाल तिरंगा

अपना समूह के तिरंगा अभियान में होंगे शामिल

इंदौरJan 24, 2020 / 04:36 pm

हुसैन अली

निर्भया के माता-पिता और एडवोकेट MP के इस शहर में फहराएंगे सबसे विशाल तिरंगा

निर्भया के माता-पिता और एडवोकेट MP के इस शहर में फहराएंगे सबसे विशाल तिरंगा

इंदौर. निर्भया के माता-पिता और उसका मुकदमा लडऩे वाली वकील सीमा कुशवाह 26 जनवरी को सुबह 11 बजे रीगल तिराहे पर देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराएंगे। वे अपना समूह द्वारा आयोजित तिरंगा अभियान के विशेष मेहमान हांेगे। इस विशाल ध्वजारोहण में देश के कोने-कोने से उन हस्तियों को शामिल किया जाता है, जिन्होंने देश और देशवासियों की रक्षा में अपनी जान की बाजी लगाई हो। अपना समूह तिरंगा अभियान समिति ने इस गणतंत्र दिवस पर देश की बेटी दिल्ली की निर्भया के माता-पिता के साथ इंसाफ की इस जंग नेतृत्व कर रही एडवोकेट सीमा कुशवाह और उनके साथ निर्भया के माता-पिता को ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित किया है ।
गौरतलब है कि तिरंगा अभियान के तहत 26 जनवरी 2014 में मानक स्तर के विशाल ध्वज के ध्वजारोहण के साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया था, जिससे निर्भया की अंतिम इच्छा पूरी हो सके और उसके गुनाहगारों को कठोर सजा मिले।
हर पल संबल बनकर खड़ी है सीमा कुशवाह

निर्भया के माता-पिता और एडवोकेट MP के इस शहर में फहराएंगे सबसे विशाल तिरंगा
एडवोकेट सीमा कुशवाह निर्भया के परिजन के साथ हर पल संबल बनकर खड़ी हुई हैं, जब पहली बार निर्भया के लिए कैंडल मार्च निकला था, तब उसमें शामिल होने पर उनका दु:ख देख इंसाफ के लिए जंग में जुड़ गई। आज उनके 7 वर्षों से अनवरत जारी संघर्ष से अब गुनाहगारों का अंत नजदीक आ गया है। ध्वजारोहण के मौके पर अपना समूह तिरंगा अभियान द्वारा निर्भया के एनजीओ को 51 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा। साथ ही एडवोकेट सीमा कुशवाह को 51 हजार रुपए की राशि व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो