scriptइंदौर से अब जाएंगी 114 उड़ानें, हर घंटे करीब 5 फ्लाइट, यहां पढि़ए पूरा शेड्यूल | Now 114 flight will take off from indore airport, read full schedule | Patrika News
इंदौर

इंदौर से अब जाएंगी 114 उड़ानें, हर घंटे करीब 5 फ्लाइट, यहां पढि़ए पूरा शेड्यूल

विंटर शेड्यूल में 18 नई उड़ानें शुरू करने के विमान कंपनियों के प्रस्ताव को डीजीसीए ने अनुमति दे दी है।

इंदौरOct 29, 2018 / 12:00 pm

हुसैन अली

flight

इंदौर से अब जाएंगी 114 उड़ानें, हर घंटे करीब 5 फ्लाइट, यहां पढि़ए पूरा शेड्यूल

इंदौर. इंदौर एयरपोर्ट से विंटर शेड्यूल में 18 नई उड़ानें शुरू करने के विमान कंपनियों के प्रस्ताव को डीजीसीए ने अनुमति दे दी है। अब इंदौर एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों की संख्या 114 हो जाएंगी यानी हर घंटे औसतन 4.75 या कहे पांच फ्लाइट की आवाजाही होगी। नई एयरलाइंस ट्रूजेट भी दिसंबर में इंदौर से ऑपरेशन शुरू करने जा रही है।
विंटर शेड्यूल 28 अक्टूबर से लागू हो चुका है, जो 25 मार्च 2019 तक रहेगा। इंदौर को राजकोट की नई उड़ान मिलने की उम्मीद थी, लेकिन नहीं मिली। वहीं चंडीगढ़ उड़ान भी निरस्त कर दी गई है। विंटर शेड्यूल की ज्यादातर उड़ानें दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु, हैदराबाद, अहमदाबाद के लिए होंगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने बताया, विंटर शेड्यूल में 114 उड़ानें संचालित होंगी। अभी 96 उड़ानें हैं। इंदौर एयरपोर्ट पर पिछले शेड्यूल में सबसे ज्यादा 60 उड़ानें प्रस्तावित की गई थीं, लेकिन इनमें से 40 ही शुरू हुईं, जिसके बाद उड़ानों की संख्या 56 से बढक़र 96 हो चुकी है।
रात 1.35 बजे पुणे से आकर सुबह 3.15 बजे जाएगी उड़ान

इंदौर से प्रस्तावित 18 नई उड़ानों में 9 उड़ानें सप्ताह में एक-एक दिन संचालित होंगी। तीन उड़ानें सप्ताह में तीन दिन और 5 उड़ानें सप्ताह में चार दिन उडे़ंगी। इंदौर पहुंचने वाली सबसे आखिरी उड़ान पुणे से रात 1.35 बजे पहुंचेगी और तडक़े 3.14 बजे पुणे के लिए उड़ान भरेगी। इधर, उड़ाने बढऩे के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन को अब अंतरराष्ट्रीय उड़ान का इंतजार है।
7 विमान करेंगे नाइट पार्किंग

25 मार्च से 24 घंटे खुला रहने वाला एयरपोर्ट बनने के बाद यहां विमानों को नाइट पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। एयरपोर्ट पर उपलब्ध 11 में से 7 पार्किंग प्रबंधन जेट और इंडिगो एयरलाइंस को दे चुका है। इसमें 5 विमान जेट एयरवेज और २ इंडिगो के रात में रुकेंगे।
यह रहेगा इंदौर की उड़ानों का शेड्यूल

– रात 1.10 बजे बेंगलूरु से आकर सुबह 4.40 बजे रवाना

– रात 1.35 बजे पुणे से आकर 3.15 बजे पुणे के लिए रवाना (रविवार)
– सुबह 4.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना

– सुबह 6.20 बजे हैदराबाद से आकर 6.50 बजे दिल्ली रवाना

– सुबह 6.55 बजे दिल्ली से आकर 7.25 बजे मुंबई रवाना

– सुबह 7.10 बजे बेंगलूरु से आकर 7.40 बजे रायपुर रवाना
– सुबह 7.40 बजे दिल्ली से आकर 8.05 बजे अहमदाबाद रवाना

– सुबह 7.55 बजे बेंगलूरु से आकर 8.25 बजे बेंगलूरु रवाना

– सुबह 8.25 बजे मुंबई से आकर 9.15 बजे दिल्ली रवाना
– सुबह 8.55 बजे हैदराबाद से आकर 9.20 बजे हैदराबाद रवाना

– सुबह 9 बजे लखनऊ से आकर 9.35 बजे लखनऊ रवाना

– सुबह 9.10 बजे नागपुर से आकर 9.45 बजे दिल्ली रवाना
– सुबह 9.30 बजे अहमदाबाद से आकर 9.55 बजे अहमदाबाद रवाना

– सुबह 9.55 बजे मुंबई से आकर 11.30 बजे मुंबई से रवाना

– सुबह 10.05 बजे रायपुर से आकर 10.40 गोवा रवाना
– सुबह 10.25 बजे बेंगलूरु से आकर 10.55 बजे अहमदाबाद रवाना

– सुबह 10.25 बजे बेंगलूरु से आकर 10.55 बजे बेंगलूरु रवाना

– सुबह 11.55 बजे मुंबई से आकर 12.25 बजे हैदराबाद रवाना
– दोपहर 12.30 बजे दिल्ली से आकर 1.05 बजे मुंबई रवाना

– दोपहर 12.55 बजे दिल्ली से आकर 1.35 बजे दिल्ली रवाना

– दोपहर 1 बजे कोलकाता से आकर 2.30 बजे चेन्नई रवाना
– दोपहर 1 बजे कोलकाता से आकर 3 बजे कोलकाता रवाना

– दोपहर 1.25 बजे मुंबई से आकर 1.55 बजे मुंबई रवाना

– दोपहर 1.25 बजे अहमदाबाद से आकर 2 बजे बेंगलूरु रवाना
– दोपहर 1.25 बजे इलाहाबाद से आकर 1.55 बजे इलाहाबाद रवाना

– दोपहर 1.50 बजे पुणे से आकर 2.20 बजे पुणे रवाना

– दोपहर 1.55 बजे जोधपुर से आकर 3 बजे जोधपुर रवाना
– दोपहर 2.05 बजे वडोदरा से आकर 2.40 बजे वडोदरा रवाना

– दोपहर 2.20 बजे चेन्नई से आकर 3.10 बजे चेन्नई रवाना

– दोपहर 2.20 बजे चेन्नई से आकर 3.10 बजे कोलकाता रवाना
– दोपहर 2.25 बजे ग्वालियर से आकर 2.50 बजे ग्वालियर रवाना

– दोपहर 2.30 बजे बेंगलूरु से आकर 3.30 बजे बेंगलुरू रवाना

– दोपहर 2.45 बजे मुंबई से आकर 3.15 बजे मुंबई रवाना
– दोहपर 2.50 बजे गोवा से आकर 3.20 बजे रायपुर रवाना

– दोपहर 3.30 बजे बेंगलूरु से आकर 4 बजे बेंगलूरु रवाना

– शाम 4.15 बजे मुंबई से आकर 4.55 बजे मुंबई रवाना
– शाम 4.30 बजे दिल्ली से आकर 5.05 बजे मुंबई रवाना।

– शाम 4.45 बजे हैदराबाद से आकर 5.15 बजे हैदराबाद रवाना

– शाम 4.50 बजे कोलकाता से आकर 5.30 बजे नागपुर रवाना
– शाम 5.10 बजे बेंगलूरु से आकर 5.50 बजे गोवा रवाना।

– शाम 5.50 बजे हैदराबाद से आकर 6.20 बजे हैदाराबाद रवाना (साप्ताहिक)

– शाम 6 बजे अहमदाबाद से आकर 6.30 बजे अहमदाबाद रवाना
– शाम 6.15 बजे हैदराबाद से आकर 6.45 बजे हैदराबाद रवाना

– शाम 6.25 बजे दिल्ली से आकर 6.55 बजे नागपुर रवाना

– शाम 6.35 बजे रायपुर से आकर 7.05 बजे बेंगलूरु रवाना
– शाम 7.10 बजे चेन्नई से आकर 7.40 बजे चेन्नई रवाना

– शाम 7.20 बजे मुंबई से आकर 7.50 बजे मुंबई रवाना

– शाम 7.30 बजे हैदराबाद से आकर 8 बजे मुंबई रवाना
– रात 8.05 बजे नागपुर से आकर 8.35 बजे कोलकाता रवाना

– रात 8.25 बजे अहमदाबाद से आकर सुबह 8.50 बजे दिल्ली रवाना

– रात 8.45 बजे जयपुर से आकर अगले दिन 8.20 बजे दिल्ली रवाना
– रात 8.50 बजे मुंबई से आकर 9.20 बजे दिल्ली रवाना

– रात 9 बजे दिल्ली से आकर 9.30 बजे हैदराबाद रवाना

– रात 9.05 बजे बेंगलूरु से आकर 9.35 बजे बेंगलूरु रवाना
– रात 9.10 बजे अहमदाबाद से आकर 9.40 बजे अहमदाबाद रवाना

– रात 9.25 बजे नागपुर से आकर अगले दिन सुबह 7 बजे नागपुर रवाना

– रात 9.35 बजे गोवा से आकर 10 बजे बेंगलूरु रवाना
– रात 9.25 बजे लखनऊ से आकर अगले दिन सुबह 6.05 बजे लखनऊ रवाना

– रात 10 बजे बेंगलूरु से आकर 10.40 बजे बेंगलूरु रवाना

– रात 11 बजे दिल्ली से आकर अगले दिन सुबह 5.55 बजे दिल्ली रवाना
– रात 11.35 बजे मुंबई से आकर अगले दिन सुबह 6.15 बजे मुंबई रवाना।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो