इंदौर

नई सुविधा: अब वाहन पोर्टल से ही होंगे गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन, पुरानी प्रक्रिया बंद

दो हफ्ते बाद ट्रक, बस, लोडिंग और अन्य गैर घरेलू वाहनों के रजिस्ट्रेशन डीलर वाहन पोर्टल से कर सकेंगे….

इंदौरAug 15, 2022 / 05:22 pm

Ashtha Awasthi

registration

इंदौर। 1 अगस्त से शुरू हुए वाहन पोर्टल में चल रही तकनीकी दिक्कतों के बीच अब कमर्शियल वाहनों के भी रजिस्ट्रेशन शुरू करने की कवायद परिवहन विभाग कर रहा है। अब तक केवल घरेलू वाहनों के ही रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। धीरे-धीरे वाहनों से संबंधित सभी प्रक्रियाएं वाहन पोर्टल से ही शुरू होनी है। दो हफ्ते बाद ट्रक, बस, लोडिंग और अन्य गैर घरेलू वाहनों के रजिस्ट्रेशन डीलर वाहन पोर्टल से कर सकेंगे।

1 अगस्त से शुरू हुआ पोर्टल

परिवहन विभाग ने 1 अगस्त से वाहन पोर्टल की शुरुआत की है। 31 जुलाई रात 12 बजे पुरानी प्रक्रिया एमपी ट्रांसपोर्ट से होने वाले रजिस्ट्रेशन को बंद कर दिया गया था। डीलरों ने दो और चार पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन करना शुरू किया। पहले दिन से तकनीकी दिक्कतें झेलना पड़ी। टैक्स जमा करने, इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन करने में कई तरह की परेशानी आई। ऐसे में सामान्य दिनों के मुकाबले 10 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ही हो रहे थे। अब धीरे-धीरे तकनीकी त्रुटियों में सुधार आ रहा हैं।

अगले हफ्ते तक सामान्य गति से रजिस्ट्रेशन हो सकेंगे। दो हफ्ते बाद कमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत करने की जानकारी डीलरों को दी जा चुकी है। सभी से आइडी-पासवर्ड लेने का कहा जा रहा है। शहर में कार को छोड़कर करीब 25 कर्मिश्यल वाहनों के डीलर है। हालांकि अब तक एक ने भी रजिस्ट्रेशन के अधिकार लेने की प्रक्रिया नहीं की है। इसके बाद पुराने वाहनों का डेटा अपलोड किया जाएगा ताकि घर बैठे ऑनलाइन वाहन ट्रांसफर भी शुरू किया जा सके।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.