scriptमंगलवार को हनुमान जी की ऐसी करे पूजा तो होगे यह कष्ट दूर | On Tuesday, Hanuman ji's such a karaye complete will be so far away | Patrika News
इंदौर

मंगलवार को हनुमान जी की ऐसी करे पूजा तो होगे यह कष्ट दूर

मानसिक उलझने हो सकती है। अनावश्यक कोई बात को परेशान कर सकती है। मन बैचेन रहेगा। सोचे कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। मन में नकारात्मक विचार आ सकते है। पर आप साहस के काम लें। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करंे। अच्छा महसूस करेंगे। मनोबल को न गिरने न दें। उम्मीद का साथ न छोड़ें। हनुमान जी को सिंूदर चढ़ाए तो होगा फायदा।

इंदौरSep 11, 2018 / 09:45 am

amit mandloi

hanuman pooja

hanuman pooja

मेष -घर में मंगल कार्यों का आयोजन होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपका मन पसंद साथी मिलेगा। एेसा साथी मिलेगा जो आपके लिए इमानदार होगा। उसका मन सच्चें प्रेम से भरा होगा। निस्वार्थ होगा। जीवन में आनंद मंगल होगा। यह सप्ताह आप दोस्तों में साथ मस्ती में बिताएगा सारी चिंताओं परेशानियों से दूर।
वृषभ – आगे बढऩे के अवसर आएंगे जिनका आप भरपूर फायदा भी उठाएंगे। मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कोई भी काम नामुमकित नहीं लगेगा। सभी लोगों से प्रशंसा मिलेगी। मन खुश रहेगा। जो आप चाहते है वो सब कुद आपको इस सप्ताह मिलेगा।

मिथुन – बड़े अधिकारियों से उलहना मिल सकती है। लोग आपके कामों में गलती निकालेंगे। अब तक जो आपके पक्ष में बात कर रहे थे वो लोग भी आपसे मुह मोड़ लेंगे। समय नाजुक है। ज्यादा अपेक्षाएं न रखे किसी से भी अच्छें कार्यों में अपना मन लगाएं। समस्या का समाधान शांत मन से बैठ कर सोचें। उपाय मिलेगा।

कर्क – नए दोस्त बनेंगे मन जोश से भरा रहेगा। जिन कामों को लेकर आप अभी तक सोच रहे थे। किसी उच्च महिला के संपर्क में आएंगे जो आपके लिए लिए फायदेमंद रहेगी। उनके साथ बिजनसे प्लान कर सकते है।लोगो से आपको मान सम्मान बहुत मिलेगा। अपनी माता का सम्मान करें उनकी सलाह को मान फायदे में रहेंगे ।
सिंह – रूका हुआ धन मिलेगा। पर ध्यान रहे फिजुल खर्चें से बचें वर्ना आगे परेशानी खड़ी हो सकती है। पैसो को जमा करने की आदत डाले आगे आपके काम आ सकता है। कही से शुभ समाचार मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या – हो सकता है आप देश से दूर जाकर भी काम की शुरूआत कर सकते है। आपकी मेहनत का फल मिलने में टाइम आ गया है। आपके दूर दृष्टि होने का फायदा आपको मिलेगा। आप अगर किसी कार्य की शुरूआत करने जा रहे तो अपने परिवारजनों मित्रों की सलाह अवश्य ले उनकी मदद भी मिल सकती है। जो आपके लिए फायदेमंद होगी।

तुला – मानसिक उलझने हो सकती है। अनावश्यक कोई बात को परेशान कर सकती है। मन बैचेन रहेगा। सोचे कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। मन में नकारात्मक विचार आ सकते है। पर आप साहस के काम लें। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करंे। अच्छा महसूस करेंगे। मनोबल को न गिरने न दें। उम्मीद का साथ न छोड़ें। हनुमान जी को सिंूदर चढ़ाए तो होगा फायदा।

वृश्चिक – अपने दोस्तों से भरपूर सहयोग मिलेगा उनके साथ कही घूमने भी जा सकते है। यात्रा का योग है। कही से नया समाचार और शुभ समाचार भी मिल सकता है। जीवन में नई खुशियां आएगी। मन उत्साह से भरा होगा। किसी पूराने मित्र से मुलाकात संभव जिसे आप काफी समय से मिलना चाह रहे थे और जो आपका करीबी है।
धनु – इस सप्ताह बुरे समाचार मिल सकते है। अगर कही शादी की बात चल रही है तो रिश्ता टूट सकता है। मन उलझनों भरा रहेगा। आत्मविश्वास कमजोर होगा। हिम्मत न हारें। घर में परिवारजनों के साथ वाद विवाद हो सकता है। झगड़ा भी हो सकता है। एेसे माहौल से बचें। आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर – मनचाहा परिणाम न मिलने से निराशा होगी। अकेलापन महसूस होगा। पर अकेले वक्त न बिताएं अपने परिवारजनों और दोस्तों के साथ समय बिताएं और अपनी समस्या उनसे शेयर करने से आपका मन हलका होगा। नेगेटिव सोच को खुद पर हावी न होने दें। आगे जो हो सकता है। उसके बारें में प्लानिंग करें बजाय पूरानी बातों को सोचते रहने से साथ हनुमान जी को चौमुखी दीपक लगाएं

कुंभ – योजनाओं में फायदा होगा। उच्च अधिकारी वर्ग उनके संपर्क में आएंगे। और उनके काम से खुश होंगे जिसका उन्हें इनाम भी मिलेगा। आपके काम की बहुत सराहना की जाएगी। घर और दोनो जगह आपको प्यार और मान सम्मान मिलेगा। जिसके आप हकदार होंगे। अधिकारी वर्ग आपसे खुश होकर आपको नया काम भी दे सकते है।

मीन – थोडी कठनाइयों का सामना करना पड सकता है। कोई व्यक्ति आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है। संभल कर रहे। हर किसी पर भरोसा न करें। न अपने मन की बात सभी से न कहें वर्ना लोग आपका मजाक भी बना सकते है। आपके सोचे हुए कामों को होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। पर हिम्मत ना हारें और प्रयास करते रहें।
– पंडित गुलशन अग्रवाल

Home / Indore / मंगलवार को हनुमान जी की ऐसी करे पूजा तो होगे यह कष्ट दूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो