scriptअब भालू भी भाजपा में शामिल, बाबा ने दिलाई सदस्यता | Padmashree Bhalu Mondhe is become BJP member | Patrika News
इंदौर

अब भालू भी भाजपा में शामिल, बाबा ने दिलाई सदस्यता

विधायक ने घर जाकर बनाया पति-पत्नी को सदस्य, क्रिकेट कमेंटेटर व पद्मश्री सुशील दोशी कुछ दिन पूर्व ले चुके सदस्यता

इंदौरJul 31, 2019 / 11:01 am

Mohit Panchal

bjp member

अब भालू भी भाजपा में शामिल, बाबा ने दिलाई सदस्यता

इंदौर। भाजपा का सदस्यता अभियान इंदौर में जोरों पर चल रहा है। पिछले दिनों प्रसिद्ध कमेंटेटर और पद्मश्री सुशील दोशी ने पार्टी की सदस्यता ली। इसी कड़ी में अब पर्यावरण प्रेमी पद्मश्री भालू मोंढे का नाम भी जुड़ गया है। विधायक महेंद्र हार्डिया ने घर पहुंचकर मोंढे के साथ उनकी पत्नी को भी भाजपा का सदस्य बनाया।
देशभर में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। मध्यप्रदेश के संगठन ने २१ से ३१ जुलाई के बीच महाअभियान छेड़ रखा है, जिसमें पार्टी के सभी बड़े नेता अपने क्षेत्र में काम कर रहे विस्तारकों के साथ मैदान में हैं। उनकी इस सक्रियता से कई ख्यात नाम भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
कल विधायक महेंद्र हार्डिया, एमआईसी सदस्य दिलीप शर्मा, रमेश भारद्वाज और पप्पी शर्मा ने मोंढे को सदस्यता दिलाई। पूरी टीम मोंढे के न्यू पलासिया स्थित घर पहुंच गई थी। चर्चा के दौरान हार्डिया ने सदस्य बनने का प्रस्ताव रखा, जिसे मोंढे ने स्वीकार कर लिया। इस पर टीम ने मोबाइल से मिस कॉल करवाया और ऑनलाइन फॉर्म भरवाया।
मोंढे के सदस्य बनने के बाद उनकी पत्नी प्रतिभा मोंढे से भी सदस्य बनने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। गौरतलब है कि पिछले दिनों खेल समीक्षक और क्रिकेट कमेंटेटर दोशी भी भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें सदस्यता दिलाने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह खुद गए थे। इंदौर भाजपा के लिए अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है कि शहर के दो पद्मश्री पार्टी के सदस्य हो गए।
मोंढे इंदौर के पहले कलर फोटोग्राफर
मोंढे फोटोग्राफर, कलाकार और मूर्तिकार भी हैं। प्रकृति और पर्यावरण के लिए वे जीवन समर्पित कर चुके हैं, जिनकी फोटोग्राफी पर उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने 18 साल की उम्र में अपने कैरियर की शुरुआत की थी।
जब वे कॉलेज में पढ़ते थे, तब भाई ने उन्हें सलाह दी थी कि घर में मत बैठो, कैमरा लो और जाना शुरू करो। मोंढे ने 1964-1975 तक जर्मनी, अमेरिका और लन्दन में काम किया। बाद में इंदौर सेटल हो गए। वे इंदौर में कलर फोटोग्राफी की शुरुआत करने वाले पहले व्यक्ति है।

Home / Indore / अब भालू भी भाजपा में शामिल, बाबा ने दिलाई सदस्यता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो