scriptफोटो खिंचवाने के लिए भिड़ गए कांग्रेसी, पूर्व मंत्री के सामने दिखा ऐसा नजारा, देखें VIDEO | petrol price indore Congress Protest Against Rising Fuel update news | Patrika News

फोटो खिंचवाने के लिए भिड़ गए कांग्रेसी, पूर्व मंत्री के सामने दिखा ऐसा नजारा, देखें VIDEO

locationइंदौरPublished: Jun 11, 2021 01:28:26 pm

Submitted by:

Manish Gite

petrol price:महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन में टूटा कोविड का प्रोटोकाल…।

congress11.png
इंदौर। शहर के रीगल चौराहे पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक तरफ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही, वहीं फोटो खिंचवाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। वहां मौजूद पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने मामला शांत करवाया।
यह भी पढ़ेंः पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81w5zv

कांग्रेस पार्टी के आव्हान पर शुक्रवार को देशभर के साथ ही मध्यप्रदेश में भी प्रदर्शन चल रहा है। यह प्रदर्शन बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता रीगल चौराहे पर पेट्रोल-डीजल समेत महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कई लोगों के चेहरे पर न मास्क थे न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना का ग्राफ कम होने के साथ ही धीरे-धीरे अनलॉक किया जा रहा है।

 

फोटो खिंचवाने को लेकर भिड़े कांग्रेस

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंपों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वे केंद्र और राज्य सरकार कोसते रहे। इस दौरान रीगल चौराहे पर जब सैकड़ों कैमरे प्रदर्शन को कैद करने लगे तो वहां कार्यकर्ता एक दूसरे से आगे आकर फोटो खिंचवाने की होड़ मचाने लगे। इस बीच दो कार्यकर्ता आपस में तू-तू मैं-मैं पर उलझ गए। बात हाथापाई तक पहुंचती इससे पहले ही विधायक के कहने पर मामला शांत हो गया। रीगल चौराहे पर आयोजित प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक संजय शुक्ला, विधायक विशाल पटेल समेत कई स्थानीय नेता मौजूद थे।

 

भाजपा ने ऐसे ली चुटकी

विवाद का वीडियो शेयर कर भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर चुटकी ली है। भाजपा के उमेश शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि भाईचारा हमेशा कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करता है, मुंह पर मास्क भले न हो गालीगलौच है। इंदौर में सज्जन सिंह वर्मा जी की प्रेरणादायक उपस्थिति मे परंपरा पालन। डायन बेहद समझदार हैं। मुखौटा लगाने के बावजूद भी मुंह पर मास्क पहनना नहीं भूली। डायन, इंसानों से ज्यादा समझदार सतर्क है।

 

 

0:00
https://twitter.com/umesh_sharmaBJP/status/1403225266873274369?ref_src=twsrc%5Etfw
यह भी था नजारा

 

‘अगले चुनाव में जनता देगी जवाब’

इस मौके पर कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला का कहना है कि पेट्रोल-डीजल ही नहीं, तेल, चावल, गेहूं सभी के भाव बढ़ रहे हैं। देश की जनता मर रही है। वह महामारी से खुद के बचाव में लगी है। ऐसे में मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाती जा रही है। जनता सब देख रही है 2023 और 2024 में होने वाले चुनावों में वही जवाब देगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो