scriptसोनिया-राहुल गांधी से एसपीजी सुरक्षा लेने पर जताया विरोध | Protests Against Taking SPG Security Of Sonia-Rahul Gandhi | Patrika News
इंदौर

सोनिया-राहुल गांधी से एसपीजी सुरक्षा लेने पर जताया विरोध

पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर जुटे कांग्रेसियों ने केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार को खूब कोसा

इंदौरNov 14, 2019 / 11:54 am

Uttam Rathore

सोनिया-राहुल गांधी से एसपीजी सुरक्षा लेने पर जताया विरोध

सोनिया-राहुल गांधी से एसपीजी सुरक्षा लेने पर जताया विरोध

इंदौर. देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है, जिसे बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। मधुमिलन चौराहा पर लगी नेहरू प्रतिमा पर राज्य के गृह मंत्री और इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री बाला बच्चन ने माल्यार्पण किया। प्रतिमा पर जुटे कांग्रेस नेताओं ने जहां देश के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया, वहीं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से एसपीजी सुरक्षा लेने का विरोध करते हुए केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार को जमकर कोसा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश के लिए अपना बलिदान दिया हैं। गांधी परिवार ने अपने दो सदस्यों को असमय खोया है। गांधी परिवार कि सुरक्षा को लेकर भाजपा की केन्द्र सरकार का लिया गया तुगलगी निर्णय पूरी तरह गलत है। देशभर में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है,लेकिन गांधी परिवार कि सुरक्षा वापस ले ली है। यह उनकी जिंदगी से खिलवाड़ जैसा है। आखिर केंन्द्र की भाजपा सरकार का इरादा क्या है। सरकार को यह निर्णय वापस लेना चाहिए।
इस दौरान शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, कांग्रेस नेता राजेश चौकसे, अनिल यादव, देवेंद्र सिंह यादव और सन्नी राजपाल आदि मौजूद थे। हालांकि कांग्रेस नेताओं से पहले प्रतिमा पर माल्यार्पण एमआईसी मेंबर बलराम वर्मा ने किया।

Home / Indore / सोनिया-राहुल गांधी से एसपीजी सुरक्षा लेने पर जताया विरोध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो