script‘पूर्व मुख्यमंत्री’ को गड्ढों में बैठाया, सड़क का नाम रखा शिवराज मार्ग | Put 'Former Chief Minister' in Pits, Named The Road Shivraj Marg | Patrika News
इंदौर

‘पूर्व मुख्यमंत्री’ को गड्ढों में बैठाया, सड़क का नाम रखा शिवराज मार्ग

सड़कों की खराब हालत को लेकर कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, सड़क निर्माण में घोटाले का आरोप

इंदौरOct 12, 2019 / 10:47 am

Uttam Rathore

'पूर्व मुख्यमंत्री' को गड्ढों में बैठाया, सड़क का नाम रखा शिवराज मार्ग

‘पूर्व मुख्यमंत्री’ को गड्ढों में बैठाया, सड़क का नाम रखा शिवराज मार्ग

इंदौर. प्रदेश में 15 साल रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समय बनी सड़कों की हालत खराब होने पर आज सुबह कांग्रेसियों ने अनूठा प्रदर्शन किया। सड़क पर हुए गड्ढों में डमी शिवराज सिंह चौहान को बिठाया गया। इसके साथ ही नगर निगम में भाजपा परिषद के रहते शहर में बन रही सड़क निर्माण में घोटाला होने का आरोप लगाया।
शिवराज के समय में बनी सड़कों की बिगड़ी हालत और उसमें हुए घोटालों को लेकर कांग्रेसी जनता के बीच पहुंचे, क्योंकि बारिश में सड़कों पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे मौत का कारण बन रहे हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में सड़कों से बरसात का पानी हटते ही सड़कें गायब होने के साथ गड्ढे नजर आने लगते हैं। पिछले 15 वर्ष प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में केवल भ्रष्टाचार, झूठ और घोषणाएं हुई हैं। विकास के नाम पर केवल जनता के पैसो का दुरुपयोग हुआ और प्रदेश की जनता को छला गया। प्रदेश में सड़कों की हुई खराब हालत और निगम में भाजपा परिषद के रहते शहर में बनी सड़कों पर हुए गड्ढों को लेकर शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हिमांशु यादव के नेतृत्व में आज प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की गड्ढों वाली सड़कों पर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का डमी बनाकर बैठाया। इसके साथ ही गड्ढों वाली सड़कों का नाम भी रखा गया शिवराज सिंह चौहान मार्ग। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जयेश बागड़ी, शोहेल खान, कैलाश साहू, अजय यादव, सूरज यादव, रमेश राव, शुभम यादव, किशोर भालसे आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो