
पीडब्ल्यूडी मंत्री हुए व्यापारियों पर नाराज,बोले- जब गरीबों के आशियाने टूट रहे थे, तब कहां थे ये लोग
इंदौर. जयरामपुर चौराहे से लेकर गोराकुंड चौराहे तक बनाई जाने वाली 60 फीट चौड़ी रोड का व्यापारियों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। व्यापारियों ने इसके लिए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के पास जाने की भी बात कही थी।
दूसरी ओर कार्रवाई को लेकर सीतलामाता बाजार के व्यापारियों के विरोध को लेकर रविवार को मंत्री वर्मा ने उन्हें खरी-खरी सुनाई। एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे सीतलामाता बाजार के व्यापारियों के विरोध को लेकर सवाल किया गया तो वे बोले- जब लोहारपट्टी, गणेशगंज, बियाबानी में गरीबों के मकान टूट रहे थे, तब ये व्यापारी कहां थे? उस वक्त व्यापारी उन गरीबों के साथ क्यों नहीं खड़े हुए?
must read : बारिश में सडक़ बही, दोनों ओर टूटा सम्पर्क
पीडब्ल्यूडी मंत्रभ् वर्मा ने इस दौरान साफ कहा, इस मामले में मदद के लिए अभी तक कोई व्यापारी उनसे नहीं मिले हैं, न ही किसी व्यापारी ने फोन कर मदद मांगी है। यदि व्यापारी उनसे मदद मांगेंगे तो जनहित में जो भी उचित होगा वह करेंगे। हालांकि, उन्होंने व्यापारियों को सीख दी कि सभी को एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा खड़े होना चाहिए, तब ही नगर निगम की इस परिषद को समझ में आता की विरोध क्या होता है? हमें सबके साथ मिलकर चलना होगा।
Published on:
12 Aug 2019, 1:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.