scriptराहुल गांधी के जन्मदिन पर युवक कांग्रेस की रन फॉर त्रस्त | Rahul Gandhi's Birthday Youth Congress in race | Patrika News
इंदौर

राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवक कांग्रेस की रन फॉर त्रस्त

युवाओं के साथ दौड़े पार्टी के वरिष्ठ नेता और फुल गई सांस, केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को घेरा

इंदौरJun 19, 2018 / 11:01 am

Uttam Rathore

abc

राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवक कांग्रेस की रन फॉर त्रस्त

इंदौर. आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवक कांग्रेस ने रन फॉर त्रस्त का आयोजन किया। युवा नेताओं के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी दौड़े। कई वरिष्ठ नेताओं की सांस फूल गई।
रन फॉर त्रस्त की शुरुआत सुबह 9.30 बजे मधुमिलन चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा से हुई। युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू जोशी और इंदौर लोकसभा अध्यक्ष अमन बजाज के नेतृत्व में यह दौड़ हुई। रन फॉर त्रस्त के दौरान ठप्प पड़े व्यापार, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और किसान विरोधी नीतियों सहित अन्य कई मामले को उठाकर केंद्र व राज्य में बैठी भाजपा सरकार को घेरा गया।युवक कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक चोटीवाला, विधायक जीतू पटवारी, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, शहर अध्यक्ष प्रमोद टंडन, कांग्रेस नेता राजेश चौकसे, अनिल यादव, शैलू सेन और यतींद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। नेहरू प्रतिमा से दौड़ शुरू हुई तो कई वरिष्ठ नेता जोश-जोश में थोड़ी दूर दौड़ लिए, लेकिन बाद में उनकी संास फूल गई और फिर पैदल चलने लगे। दौड़ गीता भवन चौराहा स्थित डॉ. आम्बेडकर प्रतिमा पर समाप्त हुई। पिंटू जोशी और अमन बजाज ने कहा कि केंद्र और राज्य में बैठी भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आम जनता, किसान, व्यापारी, महिलाएं और युवा त्रस्त हो गए हंै, इसलिए रन फॉर त्रस्त का आयोजन किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले और अध्यक्ष प्रमोद टंडन के नेतृत्व में दोपहर ३ बजे जन्मदिन का जश्न पार्टी कार्यालय गांधी भवन में मनेगा।

abc
बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन
छावनी स्थित राजकीय बाल संरक्षण आश्रम में भी राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। शहर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक सच सलूजा के नेतृत्व में आश्रम के बच्चों के बीच केक काटने के साथ मिठाई, चॉकलेट और फल का वितरण किया गया। पलासिया चौराहा पर सर्वहारा वर्ग यानी गरीब लोगों के बीच कांग्रेस नेता अतुल दुबे, मोहन शर्मा और संजय पालीवाल की मौजूदगी में आयोजन हुआ। कांग्रेसियों सहित लोगों ने राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर जन्मदिन मनाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो