scriptबेशर्म पुलिस : होमगार्ड की महिला सैनिक की अस्मत लूटता रहा हेड कॉन्सटेबल | rape with women homeguard soldier by head constable | Patrika News
इंदौर

बेशर्म पुलिस : होमगार्ड की महिला सैनिक की अस्मत लूटता रहा हेड कॉन्सटेबल

द्वारकापुरी पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

इंदौरAug 12, 2018 / 03:18 pm

amit mandloi

इंदौर. द्वारकापुरी पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि आरोपित पर होमगार्ड की महिला सैनिक ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने बेटे को नौकरी दिलाना का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार सिमरोल थाने में पदस्थ पंकज कटारे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टीआइ आरएन भदौरिया के मुताबिक महिला सैनिक ने बताया कि आरोपित के साथ वह चंदन नगर थाने में पदस्थ थीं, इसी दौरान बातचीत हुई थी। आरोपित ने झांसा दिया था कि उसके बेटे की सरकारी नौकरी लगवा देगा। झांसा देकर उसने दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसका फायदा उठाता रहा, लेकिन उसके बेटे की नौकरी नहीं लगाई। अब उसे धमका रहा है। पुलिस आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
पत्नी ने भी की शिकायत

इस मामले में हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी ने भी पुलिस अफसरों को आवेदन दिया है। टीआइ के मुताबिक पत्नी ने आरोप लगाया है कि महिला सैनिक उसके पति के पीछे पड़े हुई है। पहले साथ में काम किया है और अब वह धमकी दे रही है। पुलिस उनके आवेदन पर जांच कर रही है।
शादी का झांसा देकर दो साल ज्यादती, गर्भपात भी करवाया

विजय नगर इलाके में दो साल तक युवती से शादी के नाम पर ज्यादती करता रहा। दो बार युवक ने उसका गर्भपात भी करवा दिया। युवक ने शादी से इनकार किया तो युवती ने शिकायत की। विजय नगर पुलिस ने २२ वर्षीय युवती की रिपोर्ट पर सतीश कुमार दुबे निवासी रायपुर के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया है। सतीश भाग्यश्री नगर में किराए से मकान लेकर रहता था। सतीश के ऑफिस में युवती काम करती थी। इस बीच सतीश ने युवती से शादी करने की बात कही। शादी का झांसा देकर वह उसे अपने घर ले गया। यहां पर जबरन उसके साथ ज्यादती की। दो साल तक ये सिलसिला चलता रहा। सतीश उसे शादी कर लेने की बात कहकर झांसा देता रहा। दो बार युवती गर्भवती भी हो गई। तब भी सतीश ने बहाने से दोनों बार उसका गर्भपात करवा दिया। कुछ महीने पहले वह ऑफिस बंद कर वापस रायपुर लौट गया। जुलाई में युवती को पता चला कि सतीश किसी और युवती से शादी कर रहा है। तब उसने सतीश के भाई से बात की। भाई ने कहां कि सतीश की शादी तुम्हारे साथ नहीं हो सकती है। बाद में वह युवती से मिलने के लिए इंदौर भी आया। आरोप है कि इस दौरान उसने युवती को धमकाया भी। जब सतीश शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो युवती ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस अब सतीश की तलाश कर रही हैं।

Home / Indore / बेशर्म पुलिस : होमगार्ड की महिला सैनिक की अस्मत लूटता रहा हेड कॉन्सटेबल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो