scriptइंदौर में रिकॉर्ड तोड़ बरसात, 24 घंटे में १०.37 इंच पार | Record breaking rain in Indore, crossed 10.37 inches in 24 hours | Patrika News
इंदौर

इंदौर में रिकॉर्ड तोड़ बरसात, 24 घंटे में १०.37 इंच पार

40 साल पहले गिरा था 8.34 इंच,  ऐसी ही स्थिति रही तो खड़ी होगी नई मुसीबत

इंदौरAug 22, 2020 / 11:31 am

Mohit Panchal

इंदौर में रिकॉर्ड तोड़ बरसात, २४ घंटे में १०.37 इंच पार

इंदौर में रिकॉर्ड तोड़ बरसात, २४ घंटे में १०.37 इंच पार

इंदौर। इंदौर पर इंद्रदेव ऐसे मेहरबान हुए हैं कि 40 बरस पुराना बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। 24 घंटे में 10
इंच पार हो गए। कल दोपहर बाद से शहर में शुरू हुई झमाझम बारिश का दौर अभी तक जारी है, जिसने पूरे
शहर को तरबतर करने के साथ चारों तरफ पानी पानी कर दिया है। बस्तियों सहित कई कॉलोनियों में
पानी भर गया है।
लोगों के घरों में पानी घुसने से जहां बर्तन तैरने लगे, वहीं रातभर जागकर पानी निकालते
रहे। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से जनता परेशान है। बरसात के चलते रात में ही निगम अफसरों को
जोनवाइज अलर्ट कर दिया गया था।इधर, निगम कंट्रोल रूम पर शहर की आधी से ज्यादा बस्तियों और कॉलोनियों में पानी भरने की शिकायत दर्ज की गई है।
सावन का महीना तो सूखा निकल गया, लेकिन भादौ में इंद्रदेव बहुत ह्रश्वा्रसन्न हैं। डेढ़ महीने अंतराल
के बाद शहर में कल दोपहर बाद से झमाझम बारिश शुरू हुई, जो थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो
रही बरसात के कारण शहर की सड़कें तालाब बन गईं, वहीं लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। नदी-नाले
किनारे बस्तियों और कॉलोनियों की हालत खराब है। नदी-नाले उफान पर हैं और पानी लोगों के घरों में घुस
गया है।
इनके अलावा शहर की अन्य कॉलोनियों, मोहल्लों और टॉउनशिप में पानी भर गया है। इसे निकालने के ह्रश्वा्रयास में लोगों के साथ-साथ निगम जोन की टीम लगी रही, जिसे रात से
ही अलर्ट कर दिया गया था। इधर, निगम कंट्रोल रूम कल रात से अभी सुबह तक ढेरों शिकायतें
जलभराव की दर्ज की गई है। इनका निराकरण करने के लिए संबंधित जोनल ऑफिस के अफसरों और कर्मचारियों को लगाया गया है, जो देर रात से ही अलर्ट पर हैं। जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति है, वहां
जेसीबी से निकासी कर रहे हैं
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो