scriptबीमारी से परेशान रिटायर अफसर की पत्नी ने घर में किया आत्मदाह | retired officer wife suicide in indore | Patrika News
इंदौर

बीमारी से परेशान रिटायर अफसर की पत्नी ने घर में किया आत्मदाह

इंदौर के अवंतिका नगर का मामला

इंदौरFeb 24, 2020 / 04:16 pm

हुसैन अली

बीमारी से परेशान रिटायर अफसर की पत्नी ने घर में किया आत्मदाह

बीमारी से परेशान रिटायर अफसर की पत्नी ने घर में किया आत्मदाह

इंदौर. एरोड्रम थाना क्षेत्र के अवंतिका नगर में रहने वाले पर्यटन विकास निगम के रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी ने बीती रात आत्मदाह कर लिया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एरोड्रम पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।
घटना रात करीब सवा दो बजे की है। महिला कंचन राठौर पति गजेंद्र ङ्क्षसह राठौर लंबे समय से बीमारी से परेशान थीं। मृतक महिला के पति गजेंद्र ङ्क्षसह राठौर एमपी टूरिज्म में ट्रांसपोर्ट अधिकारी थे। दो साल पहले ही वे रिटायर्ड हुए हैं। उनके दो बेटे हैं जिसमें से एक बैंगलुरू और एक इंदौर में रहता है। घटना के समय एक बेटा व पति साथ में थे। महिला कंचन रात में उठी और उसने खुद को आग लगा दी। जब चिल्लाने की आवाज आई तो पति व बेटा पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
इधर, एरोड्रम थाना क्षेत्र में ही एक और आत्महत्या का मामला सामने आया। नगीन नगर में रहने वाले अजय पिता हजारी लाल विश्वकर्मा 31 ने बीती रात फांसी लगा ली। सिलाई का काम करने वाला अजय रात 11 बजे सोने अपने कमरे में गया था। सुबह 7 बजे जब परिजनों ने देखा तो वह फंदे पर झूल रहा था। पड़ोसियों की मदद से उसे उतारकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एरोड्रम पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। अब परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
महिला की मौत

इधर एक अन्य मामले में महू में रहने वाली एक महिला की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चावलीबाई पति अमरसिंह (45) निवासी महू को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह घर पर ही गिर गई थी। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया, जहां से एमवायएच भेज दिया गया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Home / Indore / बीमारी से परेशान रिटायर अफसर की पत्नी ने घर में किया आत्मदाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो