scriptजन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक की बाइक रोड से उतरी, मौत | road accident death | Patrika News
इंदौर

जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक की बाइक रोड से उतरी, मौत

 
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का मामला, घायल के फोन से पुलिस ने परिजन से संपर्क किया, ओवरटेक करते समय रोड से उतरी बाइक
 

इंदौरFeb 01, 2019 / 08:00 pm

Krishnapal Chauhan

जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों की बाइक ओवरटेक के दौरान रोड से उतर कर कई फीट गहराई में जा गिरी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर की सूचना पर पुलिस व एेंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों को उपचार के लिए एमवाय लेकर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने घायलों के मोबाइल से उनके परिजन से संपर्क किया। पुलिस दोनों को हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां बाइक चलाने वाले ऑटो डील कर्मचारी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
एसआई कविता अलावा के मुताबिक हेमंत (२३) पिता सुरेश यादव व उसके साथी सुमित (१४) पिता हंसराज ठाकुर निवासी त्रिवेणी नगर, चितावद का गुरूवार देररात खंडवा रोड पर एक्सीडेंट हुआ है। जानकारी मिली है दोनों किसी जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में पुष्पकुंज हॉस्पिटल के समीप पुलिया के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से बचने के लिए हेमचंद ने बाइक रोड से नीचे उतार दी। उनकी बाइक तेजी से गहरे खड्डे में उतरने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों को गंभीर चोट लगने पर राहगीर ने १०८ एेंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे। जिन्होंने घायल के मोबाइल से उनके परिजन से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को एमवाय लेकर जाने की बात कही। जांच के दौरान डॉक्टर ने हेमचंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक्सीडेंट में घायल सुमित का गंभीर हालत में एमवाय में उपचार जारी है। एमवाय पहुंचे परिजन ने बताया की मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। उनकी दो बहन है। वह ऑटो डील का कार्य करता था।

Home / Indore / जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक की बाइक रोड से उतरी, मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो