scriptकॉलोनी में घरों से ऊंची बना दी सड़क | Road made of highways in the colony | Patrika News
इंदौर

कॉलोनी में घरों से ऊंची बना दी सड़क

श्रीकांत पैलेस के रहवासी परेशान

इंदौरApr 18, 2019 / 04:30 pm

हुसैन अली

इंदौर. श्रीकांत पैलेस कॉलोनी के रहवासी अपने ही घरों में जाने के लिए परेशान हो रहे हैं। कॉलोनी में नगर निगम ने घरों के बाहर जो सडक बनानी है वो गेट से भी डेढ़ फीट ऊंची बना दी है। जिसके कारण यहां के रहवासी अपने घरों में भी नहीं जा पा रहे हैं। कनाडिया रोड पर श्रीकांत पैलेस कॉलोनी है। इस कॉलोनी में पूर्व में इसे बसाने वाली गृह निर्माण संस्था ने यहां सड़क बनाई थी। सड़क के हिसाब से ही लोगों ने अपने घर आधा फीट ऊंचाई पर बनाए थे। अब नगर निगम यहां सड़क बना रही है। लेकिन यहां जो सड़क बनाई जा रही है, वो पुरानी सड़क से लगभग दो फीट ऊंचाई पर बनाई जा रही है। इसके कारण यहां रहने वाले आसपास के रहवासियों के लिए दिक्कत खड़ी हो गई है। यहां जो घर बने हैं वो सडक से डेढ़ फीट तक नीचे हो गए हैं।
नहीं मिल पा रही दूसरी सड़कों से
श्रीकांत पैलेस कॉलोनी में ये सड़क बगीचे के पास के क्षेत्र में बनाई जा रही है। वहीं कॉलोनी की बाकी सड़कें और अन्य जगह से यहां आने वाली सड़कें इससे नीचे हैं। जो सड़क बनाई जा रही है उसका लेवल भी उनसे नहीं मिल पा रहा है। यहां के रहवासी जयंत रुणीवाल बताते हैं कि वे लोग सड़क की ऊंचाई को लेकर अफसरों को भी इसके बारे में कई बार बताया, लेकिन अफसर हर बार ये ही कहकर उन्हें लौटा देते कि सड़क का काम नियमों से ही होगा। कोई चिंता न करें।
मुझे जानकारी नहीं
यहां किस लेवल के हिसाब से सड़क बनी है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मैं यहां बनाई जा रही सड़क के संबंध में जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा।
एनएस तोमर, अधीक्षण यंत्री, नगर निगम

Home / Indore / कॉलोनी में घरों से ऊंची बना दी सड़क

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो