script15 अगस्त पर हजारों को खिलाएंगे खाना | robin hood army | Patrika News
इंदौर

15 अगस्त पर हजारों को खिलाएंगे खाना

– संस्था राबिन हूड कर रही आयोजन, कई संस्थाए आई आगे

इंदौरAug 10, 2018 / 10:59 am

Lakhan Sharma

robin hood army

15 अगस्त पर हजारों को खिलाएंगे खाना


इंदौर।
शादियों, पार्टियों और होटलों से बचा हुआ खाना एकत्रित कर गरीबों को बांटने वाली संस्था राबिन हुड १५ अगस्त पर एक बड़ा आयोजन करने जा रही है। संस्था अब तक बचा हुआ खाना फेंकने में न जाए इस उद्देश्य से वह खाना खराब होने के पहले गरीबों में बांट देती है, जिसके लिए अलग अलग क्षेत्रों में उनके वालेंटिरयर काम करते आ रहे हैं। इसी तर्ज पर अब १५ अगस्त पर फ्रेश खाना हजारों लोगों को बांटे जाने की योजना है। अब तक १६००० लोगों के नाश्ते और भेाजन का प्रबंध हो चुका है, तथा और लोग , व्यापारी संस्था से जुड़ते जा रहे हैं।
– ५० बच्चों का संवारा भविष्य
संस्था खाना बांटने के साथ ही बच्चों को शिक्षा देने का काम भी करती है। संस्था के प्रतीक बंसल और निखिल पाहुजा ने बताया की संस्था खाना बांटने जब बस्तियों में जाती थी तो देखते थे कई बच्चे एसे हैं जो स्कूल नहीं जाते। कई बच्चों के माता पिता अपना ठिकाना बदलते रहते थे। तो एसे में हम उनसे जुड़े उन्हे शिक्षा के प्रति जागरूक किया। अब तक हम ५० से अधिक एसे बच्चों के स्कूलों में एडमिशन करवा चुके हैं जो कभी स्कूल नहीं जाते थे। जो बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे उन्हें बस्तियों उनके घरों के आसपास ही पढ़ाया जा रहा है।
– एमवाय में मिला कोल्ड स्टोरेज
खासबात है की संस्था को एमवाय अस्प्ताल में ही संभागायुक्त संजय दुबे ने कोल्ड स्टोरेज दिलवाया था। यहां वे एसा खाना रखते हैं जो देर रात तक इन्हे मिलता है और वह खराब न हो इसके लिए यह व्यवस्था की गई। निखिल का कहना है की होटलों से खाना हमेशा देर रात मिलता है, जिसके चलते उन्हें बांटने के लिए जाओ तब तक लोग सो जाते थे। एसे में कोल्ड स्टोरेज मिलने से वह खाना यहां रख सुबह जल्दी वितरित कर दिया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो