scriptसांसद से बोले संत – शहर में है वास्तू दोष…लोक माता की लगाओं प्रतिमा तो होगा दूर | Saint Gave the Mantra of City Development to MP | Patrika News
इंदौर

सांसद से बोले संत – शहर में है वास्तू दोष…लोक माता की लगाओं प्रतिमा तो होगा दूर

आशीर्वाद लेने पहुंचे सांसद को दिया विकास मंत्र, पश्चिम क्षेत्र में प्रतिमा लगाने की सलाह

इंदौरSep 28, 2019 / 10:54 am

Mohit Panchal

सांसद से बोले संत - शहर में है वास्तू दोष...लोक माता की लगाओं प्रतिमा तो होगा दूर

सांसद से बोले संत – शहर में है वास्तू दोष…लोक माता की लगाओं प्रतिमा तो होगा दूर

इंदौर। प्रदेश के प्रमुख शहर में से एक इंदौर है, लेकिन यहां जितना विकास हुआ, वह पूर्वी क्षेत्र में हुआ। पश्चिमी क्षेत्र का विकास अब भी बाकी है। एयरपोर्ट या केट रोड पर लोक माता अहिल्या की प्रतिमा लगवाओ, शहर का चहुंमुखी विकास होगा और जनता समृद्ध व खुशहाल होगी।
ये बात कल मोहनखेड़ा तीर्थ के आचार्य संत ऋषभ सूरीश्वर महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे सांसद शंकर लालवानी से कही। उनका कहना था कि अहिल्या माता की प्रतिमा राजबाड़ा के जनता चौक पर स्थापित है, जिसका मुख पूर्व की ओर है। यही वजह है कि इंदौर का फैलाव व विकास पूर्व में हुआ। पश्चिम की जनता व क्षेत्र का विकास भी जरूरी है। ये एक वास्तु दोष है।
इस पर लालवानी ने इसका निराकरण पूछा, तब संत का कहना था कि एयरपोर्ट रोड या केट राजेंद्र नगर पर प्रतिमा विराजित कराएं। ऐसा करने से जनता पूर्ण रूप से समृद्ध और खुशहाल होगी। इस मौके पर कपिल जैन, शैलेष अमोबर, सौरभ जैन, प्रकाश बाफना और महेन्द्र जैन मौजूद थे।
गांधी जयंती पर होगा वृद्धजन का सम्मान
2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर जैन समाज का एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जिसमें 75 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का सम्मान होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा सांसद लालवानी ने तैयार की, जिसमें संत ऋषभ सूरी महाराज भी होंगे। बुजुर्गों के सम्मान के बाद में मंच भी दिया जाएगा ताकि वे अपनी बात रख सकेंगे। उन्हें प्रमुखता से मौका दिया जाएगा जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे या समाज के लिए कुछ बड़ा किया।

Home / Indore / सांसद से बोले संत – शहर में है वास्तू दोष…लोक माता की लगाओं प्रतिमा तो होगा दूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो