scriptभाजपा विधायक की मौजूदगी में महिलाओं को बांटी साडि़यां | Sarees distributed to women in presence of BJP MLA | Patrika News
इंदौर

भाजपा विधायक की मौजूदगी में महिलाओं को बांटी साडि़यां

रक्षाबंधन महोत्सव की आड़ में महिलाओं को उपकृत करने की कोशिश

इंदौरAug 19, 2019 / 03:24 pm

हुसैन अली

bjp mla mahendra hardiya

भाजपा विधायक की मौजूदगी में महिलाओं को बांटी साडि़यां

इंदौर. रविवार को संस्था रुद्राक्ष ने प्रेम बंधन गार्डन में अखंड भारत रक्षाबंधन महोत्सव आयोजित किया। इसमें क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया की मौजूदगी में महिलाओं उपहार में साडि़यां बांटी गई।
आयोजन में भाजपा नगर उपाध्यक्ष कमल वाघेला, नगर महामंत्री घनश्याम शेर, नगर मंत्री सविता अखंड, राजेश उदावत, पार्षद भी मौजूद रहे। विधायक हार्डिया ने बहनों से प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करने की अपील की। इस दौरान देशभक्ति के तराने भी गूंजे और बहनों ने नृत्य किया। संस्था अध्यक्ष पं. महेश जोशी ने बताया, बहनों ने सीमा पर देश की रक्षा कर रहे सैनिक भाइयों के लिए शुभकामना संदेश और राखी भेजी। संचालन पं. भानु जोशी ने किया।
परंपरानुसार उपहार : विधायक प्रतिनिधि राजेश उदावत ने कहा कि संस्था 11 वर्षों से यह आयोजन कर रहा है। भारतीय परंपरानुसार जब बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती है तो भाई उन्हें उपहार देते है। उसी के तहत बहनों को साडिय़ां दी गई। इसमें किसी को उपकृत करने जैसा कोई मामला नहीं है।
फोटो : रविंद्र सेठिया

Home / Indore / भाजपा विधायक की मौजूदगी में महिलाओं को बांटी साडि़यां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो