scriptपरीक्षा देकर लौटते समय हादसा, मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग | Student returning from board examination dies in road accident | Patrika News
इंदौर

परीक्षा देकर लौटते समय हादसा, मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग

दोस्त के जन्मदिन पर 10वीं के तीन छात्र दौड़ा रहे थे बाइक, एक की मौत, दो घायल

इंदौरMar 13, 2020 / 09:49 am

KRISHNAKANT SHUKLA

accident_indore.png

इंदौर. स्कूल से परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे छात्र डिवाइडर से टकराकर गिर गए। बाइक चला रहे छात्र के सिर में बिजली के खंबे से चोट आई तो मौत road accident हो गई। उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं। साथी का जन्मदिन होने पर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे थे। घटना के बाद लोग मदद की बजाय वीडियो बनाने में लगे रहे। पीछे आ रहे दोस्तों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

परदेशीपुरा इलाके में शिवाजी नगर में गुरुवार दोपहर 12.30 बजे विवेक दुबे, नकुल बारिया निवासी सर्वहारा नगर, देवांग तांबारे निवासी परदेशीपुरा बाइक से आ रहे थे। बाइक विवेक चला रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ा तो बाइक डिवाइडर से टकरा गई। विवेक डिवाइडर से लगे बिजली के खंबे से जा टकराया। सिर में चोट आने पर वह बेहोश हो गया। नकुल और देवांग को भी चोट आई। वे राह चलते लोगों से मदद की गुहार लगाने लगे। जानकारी के मुताबिक वहां मौजूद लोग मदद के बजाय वीडियो बनाने में लगे रहे।

तब नकुल और देवांग ने अपने दोस्तों को फोन किया। पीछे बाइक से उनके दोस्त आ रहे थे तो उन्हें देखकर रुक गए। दोस्त ही तीनों को पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां पर विवेक को मृत घोषित कर दिया। तीनों 10वीं के छात्र थे। गुरुवार को उनका गणित का पेपर था। उनका परीक्षा सेंटर बाल विनय मंदिर आया था। यहां से पेपर देने के बाद वे लोग घर जाने के लिए निकले थे।

दोस्त विनय चौकसे ने बताया, हर बार विवेक उसके साथ परीक्षा देने जाता था। गुरुवार को वह नकुल का जन्मदिन होने पर उसके साथ चला गया। परीक्षा सेंटर से निकलने पर उसे बाइक धीरे चलाने के लिए कहा था, लेकिन जन्मदिन की खुशी में वह तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहा था। उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। सिर में आई चोट के चलते उसकी जान चली गई। जानकारी मिलने पर परिजन और दोस्त अस्पताल पहुंचे। विवेक की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन बेसुध हो गए। शव को एमवायएच अस्पताल भेजा गया। यहां पर विवेक का पोस्टमॉर्टम हुआ। परदेशीपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

वाहन की टक्कर में युवक की मौत

आजाद नगर इलाके में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। नेमावर रोड पर छोटी लखानी फैक्ट्री के सामने बाइक से जा रहे अंकित (18) और दीपक (40) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक से गिरने पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ज्यादा चोट आने से अंकित की मौत हो गई। दीपक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।

आइशर को मारी टक्कर, एक की मौत

किशनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह आइशर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसमें बैठे क्लीनरकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सोनवाय टोल टैक्स के समीप क्लीनर भगवानदास (38) पिता श्रीराम पटेल निवासी ग्राम लाहिया (सीधी) आइशर में बैठा था, तभी अज्ञात वाहन ने आइशर को पीछे से टक्कर मार दी। इससे भगवानदास के सिर व अन्य हिस्सों में चोट पहुंची। साथियों ने उसे सुबह 7.30 बजे भंवरकुआं क्षेत्र के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। दोपहर करीब 11.45 बजे डॉक्टर ने मृत घोषित किया।

Home / Indore / परीक्षा देकर लौटते समय हादसा, मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो