scriptस्वरा भास्कर MP के इस शहर में करेंगी CAA – NRC का विरोध, इस दिन होने वाली है सभा | swara bhaskar will protest against caa in indore on 2nd feb | Patrika News
इंदौर

स्वरा भास्कर MP के इस शहर में करेंगी CAA – NRC का विरोध, इस दिन होने वाली है सभा

आयोजन में कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह और मेधा पाटकर भी रहेंगे मौजूद

इंदौरJan 30, 2020 / 12:57 pm

हुसैन अली

स्वरा भास्कर MP के इस शहर में करेंगी CAA का विरोध, इस दिन होने वाली है सभा

स्वरा भास्कर MP के इस शहर में करेंगी CAA का विरोध, इस दिन होने वाली है सभा

इंदौर. सीएए व एनआरसी का विरोध कर रही राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक संगठनों का जमावड़ा रविवार 2 फरवरी को होगा। महालक्ष्मी नगर ग्राउंड पर दोपहर 1 बजे आयोजित हो रही संविधान बचाओ सभा में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, कलाकार स्वरा भास्कर व मेधा पाटकर मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व महाधिवक्ता आनंद मोहन माथुर ने बताया कि पहले यह आयोजन चिमनबाग मैदान पर प्रस्तावित था। भोपाल में उच्चस्तर पर स्थान बदलने का फैसला हुआ। आयोजन में कांग्रेस के कई आला नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।
हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर किया सीएए का विरोध

स्वरा भास्कर MP के इस शहर में करेंगी CAA का विरोध, इस दिन होने वाली है सभा
बड़वाली चौकी स्थित जामा मस्जिद के समीप स्थित परिसर में बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण (एनआरसी) के विरोध में प्रदर्शन जारी रहा। सुबह साढ़े ग्यारह बजे से सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष पहुंचने लगे थे। हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मंच से कई लोगों ने सीएए और एनआरसी के दुष्परिणामों पर चर्चा की।
मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र में दिखा बंद का असर

स्वरा भास्कर MP के इस शहर में करेंगी CAA का विरोध, इस दिन होने वाली है सभा
सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में बुधवार को भारत बंद के आह्वान का असर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में देखने को मिला। शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोग इकठ्ठा होकर बड़वाली चौकी पहुंचे। इस पर स्थानीय पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और दिनभर अफ सर मॉनिटरिंग करते रहे।
राजबाड़ा पर नो व्हीकल जोन

विभिन्न संगठन द्वारा बंद के एेलान के बाद पुलिस-प्रशासन ने बुधवार सुबह से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने राजबाड़ा पहुंच मार्ग को नो व्हीकल जोन किया। बैरिकेड्स लगाकर पुलिसकर्मी वाहनों को डायवर्ट मार्ग पर भेजते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल सडक़ों पर तैनात रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो