scriptनौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म | Tantrik done rape with young girl | Patrika News
इंदौर

नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

कथित तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज

इंदौरJun 14, 2018 / 11:57 am

Manish Yadav

इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने एक कथित तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि बदमाश ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दोस्ती की और फिर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म भी किया, इसके साथ ही उसके आपत्तिजनक फोटो भी ले लिए थे, जिन्हें दिखाकर वह ब्लैकमेल कर रहा था।
पुलिस के अनुसार युवती ने सूर्या गोयल पिता गिरधारी गोयल निवासी घाटा बिल्लौद के खिलाफ शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि उसे काम की जरूरत थी। इसी सिलसिले में बदमाश से मुलाकात हुई थी। उसने उनका फोन नंबर हासिल कर लिया और फिर उसे फोन करने लगा था। वह उसे नौकरी दिलाने का झांसा देता रहा। फिर अपने आप को तांत्रिक बताकर दोस्ती के लिए दबाव बनाने लगा। उसने इनकार किया तो भाई और पिता को मरवाने की बात कहने लगा था। आरोपित पीपल्याराव स्थित कमरे पर बहाने से आया था। बदमाश अपने साथ केक लेकर आया था। उसने जबर्दस्ती उसे केक खिला दिया। केक में कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। उन्हें बेहोशी छाने लगी तो बदमाश ने उनके साथ में दुष्कर्म किया। इतता ही नहीं उसके अश्लील फोटो भी ले लिए थे। जिन्हें दिखाकर वह ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
किशोरी से अश्लील हरकत

विजय नगर क्षेत्र में खंडवा के एक बदमाश ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की है। पुलिस के अनुसार कैलाश यादव पिता राजू यादव निवासी संजय नगर खंडवा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। खाटू श्याम मंदिर के पास में रहने वाली किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान आरोपित रास्ते में मिल गया। वह उससे बात करने के लिए कहने लगा। किशोरी के इनकार करने पर आरोपित ने उसके साथ में छेड़छाड़ की थी और विरोध करने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी है।

Home / Indore / नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो