scriptयहां पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड, सरकार को लेना पड़ा ये निर्णय | The cold, the government had to take this decision | Patrika News
इंदौर

यहां पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड, सरकार को लेना पड़ा ये निर्णय

शीतलहर के चलते सुबह का तापमान पहुंचा 7 डिग्री तक
 

इंदौरJan 28, 2019 / 11:26 am

Sanjay Rajak

indore

यहां पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड, सरकार को लेना पड़ा ये निर्णय

इंदौर. न्यूज टुडे. पिछले चार दिनों से शहर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। पूरे प्रदेश में चल रही शीतलहर के कारण तापमान 7.04 डिग्री तक पहुंच गया है। कलेक्टर ने कल रात को नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया। इस निर्देश को जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा द्वारा सभी सरकारी-निजी स्कूलों तक भी पहुंचा दिया गया, लेकिन कई स्कूल संचालकों ने पालकों को इस आदेश की जानकारी नहीं दी। इस कारण सुबह ७ बजे से कड़ाके की ठंड में नौेनिहाल बस स्टॉप अपनी बस का इंतजार करते रहे। बस संचालकों ने 8 वीं के बच्चों को बस में नहीं बैठाया। इधर कुछ स्कूल ऐसे भी रहे, जहां पालक अपने नौनिहाल को अपने वाहन से ही छोडऩे गए।
शहर की आबोहवा में घुल रही ठंड को देखते हुए कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने आज 8 वीं तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित किया। लेकिन अधिकांश निजी स्कूलों ने इस आदेश को नहीं माना है। जवाहर मार्ग, राजवाड़ा, मालवा मिल, खंडवा रोड, सपना- संगीता रोड आदि जगह पर सुबह से नौनिहालों को लेकर पालक स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे।
मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी से मध्यप्रदेश में कम दबाव का एक सिस्टम बना है। जिससे चलते तापमान में तेजी से गिरावट आ रही थी। लेकिन रविवार को यह सिस्टम खत्म हो चुका है। इसलिए अब तापमान में वृद्धि होगी। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम होकर 19.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम होकर 7.03 दर्ज किया गया। वहीं हवाएं 10 से 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। मौसम में बदलाव के चलते कुछ ट्रेन और उड़ाने भी देरी से आ रही है।
अवकाश के दिन बढ़ाए जाए
शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश चौकसे ने बताया वर्तमान दौर में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। ऐसी ठंड में नौनिहालों को स्कूल भेजने से वे बीमार हो जाएंगे। इस पर कलेक्टर ने एक दिन का अवकाश घोषित किया। फिलहाल कुछ दिनों तक ठंड का असर ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। इसलिए आगामी कुछ दिनों के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो