scriptसंतान की ओर से आज मिलेंगे शुभ समाचार, स्वाभिमान में भी वृध्दि की योग | The service of Hanuman ji will be on Guru Purnima, the benefit | Patrika News
इंदौर

संतान की ओर से आज मिलेंगे शुभ समाचार, स्वाभिमान में भी वृध्दि की योग

आज का राशिफल

इंदौरJul 16, 2019 / 11:58 am

रीना शर्मा

indore

गुरू पुर्णिमा पर हनुंमान जी की सेवा,होगा लाभ

मेष

संतान की और से शुभ समाचार मिलेंगे। सफलता से स्वाभिमान में वृद्धि होगी। अनाज तिलहन में निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें।

वृष

आज का दिन महत्वपूर्ण है। कई जरूरी डील और नए रिश्ते आज जुडऩे वाले हैं। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे।
मिथुन

रुके कार्यो में आप के राजनीतिक संबंध का लाभ मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे। अर्थव्यवस्था में सुधार के योग हैं। निर्णय समय पर लेना सीखें। जीवन साथी के साथ यात्रा हो सकती है।
कर्क

आप की व्यवहार कुशलता और समझदारी से लोग खुश होंगे। आर्थिक लाभ होगा। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कानूनी मामले पक्ष में हल होंगे।

सिंह
अपने कार्य से ज्यादा आप को दूसरों के कार्यों में दखल देना पसंद है। ज्यादा बोलना आपके लिए मुसीबत बन सकता है। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा।

कन्या

लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
indore
तुला

नई योजना सफल होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए परिजनों से आर्थिक सहायता लेनी होगी। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक

दोस्तों से अनबन समाप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अचानक धनलाभ होगा। दिन की शुरुआत खुशनुमा तरीके से होगी। रुके हुए पैसे भी मिलने का योग बन रहा है।
धनु

आपके अपनों द्वारा आपका सहयोग न करने से दु:खी होंगे। राजनीती में आप अपना हुनर आजमा सकते हैं। सफलता के योग हैं। वैवाहिक रिश्ते के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी।

मकर
सभी को साथ में लेकर चलें। वाहन पर खर्च होगा। व्यावसायिक नई योजना से लाभ होगा। पार्टी-का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करने में सफल होंगे।

कुंभ

शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। नए लोगों से संपर्क होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे।
मीन

आप जो करना चाहते हैं उसके पहले रणनीति तैयार करें। अपनी सूझ-बूझ से रुके काम पूरे करवा लेंगे। आप क्रोध बहुत करते हैं। पराक्रम वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी।

Home / Indore / संतान की ओर से आज मिलेंगे शुभ समाचार, स्वाभिमान में भी वृध्दि की योग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो