scriptव्यापारी ने कबूल किया, डिप्रेशन में मारी थी खुद को गोली | The trader confessed, he had killed himself in the depression. | Patrika News
इंदौर

व्यापारी ने कबूल किया, डिप्रेशन में मारी थी खुद को गोली

पिता से की कई घंटे बात: मोटापे के ऑपरेशन के बाद खाने पीने में थी तकलीफ

इंदौरFeb 09, 2019 / 12:21 pm

रीना शर्मा

indore

व्यापारी ने कबूल किया, डिप्रेशन में मारी थी खुद को गोली

इंदौर. सुपर कॉरिडोर पर गोली लगने पर हॉस्पिटल में उपचाररत सिलाई मशीन फैक्ट्री संचालक के शुक्रवार को पुलिस ने बयान लिए। है। जांच में हकीकत सामने आने के बाद डिप्रेशन व बीमारी की वजह से परेशान होकर खुद पर गोली चलाना कबूला। पुलिस को घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज मिले, जिसमें घटना के पूर्व व्यापारी हथियार ले जाते कार में बैठते दिख रहे हैं।
एएसपी मनीष खत्री के मुताबिक जितेंद्र (35) पिता रवि तोलानी निवासी विनयनगर का अरबिंदो हॉस्पिटल की आइसीयू में उपचार चल रहा है। बयान में उन्होंने बताया सालभर पूर्व उनका मोटापे का ऑपरेशन हुआ। इसके बाद से वे ठीक से खाना भी नहीं खा रहे थे। शुगर के अलावा जितेंद्र ने खुद को डिप्रेशन का मरीज भी बताया। इसके लिए भी उपचार करवाने लगे। इससे परेशान होकर जितेंद्र ने खुद को गोली मार खुदकुशी का प्रयास किया।
पुलिस कार्रवाई के डर से बनाई झूठी कहानी
एएसपी ने बताया, फैक्ट्री के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। एक कैमरे के फुटेज में व्यापारी कट्टा लिए कार में बैठते दिखे, जिससे सिद्ध हुआ कि व्यापारी ने खुद को गोली मारी। चौकीदार द्वारा व्यापारी को देसी कट्टा देते हुए वीडियो मिला है। फुटेज जांच में शामिल किए हैं। पुलिस को घटना की सूचना मिली तो परिवार ने जितेंद्र पर दो बदमाशों द्वारा गोली चलाने की कहानी बताई। परिजन ने बताया, पुलिस कार्रवाई के डर से सच्चाई छुपाई।
पुलिस देख कमरे में छिपा कारोबारी

मुंबई में बैंक से फर्जी दस्तावेज से इंदौर के कारोबारी ने 8 करोड़ का लोन लेकर नहीं चुकाया। पुलिस हर बार उसकी तलाश में खाली हाथ लौट जाती। इस बार स्थानीय पुलिस की मदद से बंद कमरे से उसे पकड़ लिया गया।
टीआइ तुकोगंज तहजीब काजी ने बताया, मुंबई में ईओडब्लू में न्यू पलासिया निवासी कारोबारी राजूलोचन सोनी (62) पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। उसकी तलाश में 3-4 बार मुंबई पुलिस आकर खाली लौट गई।
इस बार मुंबई कमिश्नर ने डीआइजी से मदद मांगी। दो दिन से तुकोगंज पुलिस उसके घर के आसपास नजर रखी रही। पता चला, सोनी घर पर ही है। शुक्रवार को मुंबई पुलिस की टीम इंदौर पहुंची। तुकोगंज पुलिस के साथ सोनी के घर गई। यहा काफी तलाश की, पर सोनी नहीं मिला। छत पर बने कमरे में ताला लगा देख शंका होने पर चाबी मांगी तो परिजन आनाकानी करने लगे। पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर सोनी बैठा मिला। पुलिस उसे ले जाने लगी तो सीने में दर्द की शिकायत की। मुंबई पुलिस उसे अस्पताल ले गई। मेडिकल जांच के बाद उसे मुंबई ले जाएंगे। पता चला है, सोनी पहले भी 15 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार हो चुका है। सोनी की मेटलमेन नाम से कंपनी है।

Home / Indore / व्यापारी ने कबूल किया, डिप्रेशन में मारी थी खुद को गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो