scriptछत से घुसे चोर लाखों की ज्वेलरी उड़ा ले गए | theft in home | Patrika News
इंदौर

छत से घुसे चोर लाखों की ज्वेलरी उड़ा ले गए

मल्हारगंज थाना क्षेत्र का मामला, परिजन सुबह उठे तो सामान अस्त व्यस्त मिला, डॉयल 100 पर दी सूचना

इंदौरSep 30, 2018 / 07:22 pm

Krishnapal Chauhan

घर में गहरी नींद में सो रहे परिवार के घर छत के रास्ते घुसे चोर पहली मंजिल के लॉक कमरे का ताला तोडक़र घुस गए। चोर अपने साथ लाखों का माल उड़ा ले गए। सुबह परिजन नींद से उठे तो घर में चोरी का पता चला।
पुलिस के मुताबिक फरियादी कमलेश लाहौरिया निवासी राजमोहल्ला की शिकायत पर शनिवार को अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिवार के सुमित ने बताया की वे अपने माता-पिता के साथ घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहते है। उनके भाई अमित परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहते है। भाई हाल ही में परिवार के साथ बाहर गया है। शुक्रवार रात को परिजन सो गए। सुबह करीब ८ बजे नींद खुली तो पता चला की पहली मंजिल स्थित रूम का दरवाजा खुला है। उसमें रखी अलमारी का लॉक टूटा है। चोर उसमें रखे करीब १२ हजार केस, सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र व सोने का हार सहित ढ़ाई लाख से अधिक का माल उड़ा ले गए। कमरे में सामान अस्त व्यस्त पड़ा देख परिवार ने तत्काल डॉयल १०० पर सूचना दी। मौके पर पुलिस छानबीन करने पहुंची। सुमित ने बताया की उसके पिता निगमकर्मी है। उन्हें संदेह है क्षेत्र में नशाखोरी करने वाले बदमाशों ने उनके मकान में वारदात को अंजाम दिया है। आए दिन उनके क्षेत्र में चोरी होती है। बदमाशों के पास नशे के लिए रुपए नहीं होते है। संभवत: इस चोरी के पीछे भी उनका हाथ रहा होगा। चंदन नगर में सूने घर में चोरीगोवर्धन पैलेस स्थित एक सूने मकान से चोरी जेवरात व मोबाइल उड़ा ले गए। सूचना के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फरियादी विजय चौधरी ने बताया की चोर उनके घर का ताला तोड़ घुसे थे। घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। अलमारी में उनकी पत्नी के सोने की झूमकी, टाप्स, मंगलसूत्र व चांदी के जेवरात उड़़ा ले गया। घर की टेबल पर रखा मोबाइल भी चोर जाते वक्त अपने साथ ले गए। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर बदमाश की तलाश करने की बात कही है।

Home / Indore / छत से घुसे चोर लाखों की ज्वेलरी उड़ा ले गए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो