scriptईद मनाने गए परिवार के सूने घर में चोरी | theft in house | Patrika News
इंदौर

ईद मनाने गए परिवार के सूने घर में चोरी

सराफा आई महिला के पर्स से हजारों की चोरी करने वाली महिला आरोपी पकड़ाई
 

इंदौरAug 24, 2018 / 10:25 pm

Krishnapal Chauhan

ईद मनाने रिश्तेदार के घर पहुंचे परिवार के सूने मकान से बदमाश हजारों का माल ले उड़े। वे रात को घर पहुंचे तो तब घटना का पता चला। वहीं सराफा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के पर्स से हजारों का माल उड़ाने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला आरोपी को पकड़ा है।
सदरबाजार पुलिस के मुताबिक मोहसिन अली मुल्ला पिता अबु बक्कर निवासी जैद अपार्टमेंट, शास्त्री कॉलोनी की शिकायत पर गुरुवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। मोहसिन ने पुलिस को बताया की वे सराफा में सोने चांदी की ज्वेलरी बनाने का कार्य करते है। उनकी बहन ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहती है। ईद का त्यौहार मनाने वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ उनके घर गए थे। वे वहां से लौटे तो उनके फ्लैट के मुख्य दरवाजे का नकुचा टूटा मिला। बदमाश फ्लैट में रखे लैपटॉप, सोने चांदी के जेवरात और अलमारी में रखा केस सहित एक लाख से अधिक का माल ले उड़े। वहीं सराफा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के पर्स से हजारों का माल उड़ाने वाली महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक फरियादी आशाबाई (62) पति राजेंद्र निवासी आजाद नगर गुरुवार को इमामवाड़े के समीप पहुंची थी। तब उनके पर्स से मोबाइल व ८ हजार नकदी चोरी हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी द्रौपदीबाई निवासी शिक्षक नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पालदा स्थित फैक्ट्री में लाखों की चोरी

पालदा स्थित फैक्ट्री में लाखों की चोरी हो जाने के मामले में भंवरकुआ पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज किया है। ईद के त्यौहार पर छुट्टी होने की वजह से फैक्ट्री बंद थी। चोरी करने आए बदमाश की चहलकदमी वहां लगे कैमरे में कैद हुई है। टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक फरियादी मुदित पिता सतीश गोयल निवासी मुराई मोहल्ला की शिकायत पर अज्ञात चार से अधिक आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया की क्षेत्र में उनकी प्लास्टिकी बोरी बनाने की फैक्ट्री है। बुधवार को फैक्ट्री में ताला लगाने के बाद वे घर चले गए। ईद पर फैक्ट्री बंद होने के बाद वे शुक्रवार को वहां पहुंचे तो शटर उचके मिले। बदमाश अपने साथ साढ़े चार लाख कीमत की भारीभरकम मशीन की शाफ्ट उड़ा ले गए। चोरी की घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उसमें चार से अधिक संदिग्ध कैद हुए है। जब्त फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Home / Indore / ईद मनाने गए परिवार के सूने घर में चोरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो