scriptइस शहर में 12 किमी लंबा तिरंगा लहराकर बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड | This independence indore will make word record by making largest flag | Patrika News
इंदौर

इस शहर में 12 किमी लंबा तिरंगा लहराकर बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंदौर में 12 किलोमीटर लंबा तिरंगा लहराकर विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा।

इंदौरAug 03, 2018 / 10:34 am

amit mandloi

independence day

इस शहर में 12 किमी लंबा तिरंगा लहराकर बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंदौर. लोक संस्स्कृति मंच, लोकोपकार सेवा वाटिका फाउंडेशन व डीएवीवी की संयुक्त मेजबानी में 12 अगस्त को इंदौर में 12 किलोमीटर लंबा तिरंगा लहराकर विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा। महूनाका चौराहा से चाणक्यपुरी चौराहा के बीच 12 किमी लंबे तिरंगे को लहराने व वहां दिल्ली के राजपथ की तर्ज पर बीएसएफ कॉलेज व स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस, स्काऊट-गाइड्स, एपीटीसीए पुलिस व अन्य संगठनों के प्रशिक्षित युवा हैरतअंगेज करतबों के प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं। श्री गुरुसिंघ सभा अध्यक्ष रिंकू भाटिया ने समूचे उत्सव मार्ग में तिरंगे ध्वजों की व्यवस्था की है। वहीं मराठी, नेपाली, बोहरा, इसाई, मुस्लिम सहित सभी समाजों ने हर संभव मदद की बात कही है। लोक संस्कृति मंच के अध्यक्ष शंकर लालवानी, डीएवीवी कुलपति डॉ. एनके धाकड़ और फाउंडेशन अध्यक्ष अदिति सिंघल ने बताया, देश में अपने किस्म का यह पहला आयोजन होगा। तिरंगा अभियान के रवि अतरोलिया सहित और डीएवीवी के एनएसएस विभाग प्रमुख डॉ. प्रकाश गेहरवाल सहित विभिन्न प्रबुद्धजन शामिल होंगे।
देवी अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर आज से आयोजन
लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 223वीं पुण्यतिथि पर इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की शुरुआत 3 अगस्त को तथा समापन 8 सितंबर को देवी अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर शोभायात्रा से होगा। श्री अहिल्योत्सव समिति द्वारा कई वर्षों से सांसद सुमित्रा महाजन के नेतृत्व में अहिल्योत्सव मनाया जा रहा है। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा, प्रतियोगिता प्रमुख सुधीर देडग़े व विनीता धर्म ने बताया, कार्यक्रमों की शुरुआत शुक्रवार प्रात: 10 बजे अहिल्यााश्रम में संभागायुक्त राघवेंद्रसिंह के मुख्य आतिथ्य तथा इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष शंकर लालवानी के विशेष आतिथ्य में होगी। संस्था द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता समन्वयक अनिल भोजे, कमलेश नाचण ने बताया, वाद-विवाद प्रतियोगिता 3 अगस्त को सुबह 11 बजे अहिल्याश्रम में होगी जिसका विषय एक साथ चुनाव भारत की लोकतान्त्रिक व्यवस्था के लिए लाभकारी रखा गया है। इसका अंतिम दौर 17 अगस्त को सुबह 10.30 बजे इल्वा स्कूल में होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो