scriptएक और अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, मध्यप्रदेश से था गहरा नाता, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर | Today another actor Rishi Kapoor died latest news | Patrika News
इंदौर

एक और अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, मध्यप्रदेश से था गहरा नाता, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

#RishiKapoor अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी
 

इंदौरApr 30, 2020 / 10:27 am

KRISHNAKANT SHUKLA

news_latest.jpg

एक और अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन, मध्यप्रदेश से था गहरा नाता, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

इंदौर : बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन के बाद गुरुवार की रात में एक ओर बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने के चलते उन्हे मुबई के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।

मध्यप्रदेश से था गहरा नाता

पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश रीवा में बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का गहरा नाता था।. भारतीय सिनेमा जगत के चमकते सितारे ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं ‌। मध्यप्रदेश से उनका गहरा नाता रहा है,रीवा में ऋषि कपूर जी के नाना का घर होने के कारण उनका मध्यप्रदेश प्रेम कभी छुपा नही था। पीसी शर्मा ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट पर कहा, बिछड़े वो कुछ इस अदा से कि रुत ही बदल गई। एक शख़्स ही सारे दिलों को वीरान कर गया। फिल्मों का समृद्ध संसार जिनके बिना स्वयं को सदैव अधूरा महसूस करेगा, उनके असमय जाने से दिल भारी है। #RishiKapoor जी के निधन से उत्पन्न मनोरंजन जगत के शून्य को कभी भरा न जा सकेगा। विनम्र श्रद्धांजलि!

https://twitter.com/SrBachchan/status/1255709029336322048?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/RishiKapoor?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/RishiKapoor?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Indore / एक और अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, मध्यप्रदेश से था गहरा नाता, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो