scriptगिरावट के बाद अब सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी में चमक बरकरार | today Gold silver price : 5 march 2020 Gold and silver prices rise | Patrika News
इंदौर

गिरावट के बाद अब सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी में चमक बरकरार

सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में तेजी

इंदौरMar 04, 2020 / 11:27 am

KRISHNAKANT SHUKLA

today_5_march_gold_silver_price.jpg

today Gold silver price : गिरावट के बाद अब सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी में चमक बरकरार

इंदौर. सोना और चांदी के दामों में लंबे समय से आ रही गिरावट के बाद अब दोनो कीमती धातुओं में बुधवार से तेजी आनी शुरू हो गई है। सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में तेजी का रुख बना रहा। बाजार में नकदी में सोना 42590 रुपए प्रति दस ग्राम बिका, आरटीजीएस पर सोना 43,867 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। चांदी नकदी में 46225 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस पर चांदी 47611 रुपए प्रति किलो बिकी। रतलाम सराफा: सोना कैडबरी 42250, स्टैंडर्ड 42400, जैवराती 41650 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी चौरसा 45900, टंच 46050 रुपए प्रति किलो व चांदी सिक्का 640 रुपए प्रति नग।

चांदी की कीमत में आज आंशिक गिरावट देखने को मिली है। चांदी में 55 रुपये की गिरावट आई है। इससे चांदी का भाव आज 46,630 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। गौरतलब है कि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिावली में गिरावट के चलते चांदी के भाव में यह कमी आई है। वहीं कोरोना वायरस के प्रभाव से इसके पहले सोना चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। लेकिन अब एक बार फिर तेजी आती देखी जा रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों में ही बढ़त देखने को मिली है। सोना गुरुवार को 1,574 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। कोरोनावायरस से मौतों की संख्या में तेजी के चलते निवेशक सेफ हैवन समझे जाने वाले सोने में निवेश कर रहे हैं। यही कारण है कि इसकी कीमतों में तेजी आ रही है। हालांकि स्थानीय सराफा बाजार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव से लोकल सराफा बाजार में खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Home / Indore / गिरावट के बाद अब सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी में चमक बरकरार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो