scriptमनेरगा के फर्जी चेक से 31 करोड़ निकालने की कोशिश, दो गिरफ्तार | Trying to withdraw 31 crores from fake MNREGA cheque | Patrika News
इंदौर

मनेरगा के फर्जी चेक से 31 करोड़ निकालने की कोशिश, दो गिरफ्तार

– एक लापता चेक को स्कैन कर देशभर में राशि निकालने की हो रही वारदात

इंदौरOct 31, 2021 / 03:48 pm

प्रमोद मिश्रा

मनेरगा के फर्जी चेक से 31 करोड़ निकालने की कोशिश, दो गिरफ्तार

मनेरगा के फर्जी चेक से 31 करोड़ निकालने की कोशिश, दो गिरफ्तार

इंदौर. बैंक के खाते में 31 करोड़ रुपए जमा करने के लिए चेक आया। छानबीन करने पर पता चला कि वह मनरेगा का फर्जी चेक है और देशभर में इससे धोखाधड़ी के प्रयास हो चुके हैं। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
तुकोगंज टीआइ कमलेश शर्मा के मुताबिक, तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक के मैनेजर की शिकाययत पर धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज किया। बैंक में 31 करोड़ की राशि का चेक आया था। यह चेक लखनऊ की शाखा से संबंधित था। इतनी बड़ी राशि का चेक आने पर स्थानीय प्रबंधन ने लखनऊ में संपर्क किया। वहां से पता चला कि यह सरकार की योजना मनरेगा का चेक है और फर्जी है। मनरेगा का एक चेक लापता हुआ था, स्कैन कर इस चेक से देशभर में जगह-जगह राशि निकालने के मामले सामने आए और सभी में केस दर्ज हैं।
टीआइ के मुताबिक, मामले में जावेद अहमद कुरैशी उर्फ जावेद पिता सइद अहमद कुरैशी निवासी स्कीम न. 71 और झंटू मलिक पिता अबू ताहिर निवासी सराफा मूल निवासी पश्चिम बंगाल को पकड़ा। स्थानीय बैंक में झंटू का खाता था जिसमें चेक जमा हुआ था। बाद में पता चला कि चेक जावेद ने दिया था तो उसे भी पकड़ा। जावेद पर काफी कर्ज होने की बात सामने आई है। आरोपी को कहीं से चेक मिला तो वह एक साथ 31 करोड़ रुपए निकालने के प्रयास में लग गया। चेक को लेकर आगे पूछताछ की जा रही है।

Home / Indore / मनेरगा के फर्जी चेक से 31 करोड़ निकालने की कोशिश, दो गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो