अक्टूबर माह में बालक मा. विद्यालय राऊ प्राचार्य सुनीता शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी को एक पत्र लिखा था। जिसमें बताया गया कि स्कूल में पदस्थ जगदीशचंद्र चौधरी 17 फरवरी 2016 से प्रतिनियुक्ति पर मॉडल स्कूल महू में कार्यरत है, जबकि वेतन इस स्कूल से निकल रहा है। व्याख्याता के अभाव में कक्षा ११वीं और 12वीं का गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय का अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। शाला में अतिथि शिक्षक का पद भी शो नहीं हो रहा है। प्राचार्य शर्मा ने बताया कि हमने डीईओ को पत्र लिखकर कहा है कि या तो अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की जाए या फिर संबंधित व्याख्याता को मूल संस्था के लिए कार्यमुक्त करंे।
कलेक्टर ने दिए थे आदेश मॉडल स्कूल महू के प्राचार्य प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि 2016 में राष्ट्रीय माध्यमिक मिशन अभियान के तहत कलेक्टर के निर्देश पर व्याख्याता चौधरी प्रतिनियुक्ति पर आए हैं। इस संबंध जिला शिक्षा अधिकारी से भी चर्चा हुई है। संभवत: माह के अंत तक वर्ग एक के शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी। इसके बाद डीईओ के निर्देश पर व्याख्याता को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
नई नियुक्ति जल्द ही कलेक्टर के आदेश के बाद संबंधित व्याख्याता को मॉडल स्कूल महू भेजा गया था। जल्द ही नई नियुक्ति होने जा रही है, इसके बाद व्याख्याता को उनकी मूल संस्था में भेज दिया जाएगा।
राजेंद्र मकवानी, डीईओ, इंदौर