scriptकर्ज बढ़ा देती हैं घर में रखी ये चीजें, एक भी हो तो जल्द हटा दें | vastu tips for money in home | Patrika News
इंदौर

कर्ज बढ़ा देती हैं घर में रखी ये चीजें, एक भी हो तो जल्द हटा दें

वास्तु शास्त्र के मताबिक घर में रखी ऐसी कई चीजें होती है जो सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है।

इंदौरOct 20, 2018 / 03:56 pm

हुसैन अली

karz

hhh

इंदौर. वास्तु शास्त्र के मताबिक घर में रखी ऐसी कई चीजें होती है जो सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है। नकरारात्मक ऊर्जा वाली चीजें आपको गरीब बनाकर कर्ज में डुबा सकती है। इसलिए ऐसी चीजों को तुरंत घर से हटा देना चाहिए। यहां हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
देवी-देवताओं की टूटी मूर्ति या फटे चित्र : घर में देवी-देवताओं की टूटी मूर्ति या फटे चित्र नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान होता है। इन्हें जल्द किसी नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। एक ही देवी या देवता की 3-3 मूर्तियां या तस्वीर रखने से भी हानि होती है।
पुराने या फटे कपड़ों की पोटली : अक्सर लोगों के घर में फटे-पुराने कपड़ों की पोटली होती है। फटे-पुराने कपड़ों या चादरों से भी घर में नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है। इस तरह के कपड़ों को दान कर देना चाहिए या इसका किसी और काम में उपयोग करना चाहिए।
टूटी-फूटी वस्तुएं : घर में किसी भी तरह की टूटी-फूटी वस्तु न रखें। आपके घर में टूटी हुई चेयर या टेबल पड़ी है तो उसे तुरंत घर से हटा दें। ये पैसों और तरक्की को रोक देती है। सोफा भी फटा या टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। उस पर बिछाई चादर भी गंदी न हो।
इन तस्वीरों को भी हटाएं : ऐसा कहा जाता है कि ताजमहल, डूबता जहाज, फव्वारे, जंगली जानवरों के चित्र और कांटेदार पौधों के चित्र से मन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लगातार इन चित्रों को देखते रहने से जीवन में अच्छी घटनाएं बंद हो जाती हैं।
टूटी या खुली अलमारी : घर या दुकान की कोई भी अलमारी टूटी न हो। इसके अलावा काम न होने पर अलमारी को हमेशा बंद रखें। अलमारी को बेवजह खुला रखने से धन पानी की तरह बह जाता है।
हटाएं अनावश्यक ताबीज : लोग अनावश्यक पत्थर, नग, अंगूठी, ताबीज या अन्य सामान घर में कहीं रख देते हैं। कौनसा नग फायदा पहुंचा रहा है और कौन-सा नुकसान पहुंचा इसकी जानकारी किसी को नहीं होती। इसलिए ऐसे सामान को जल्द निकाल दें।
मकड़ी का जाला : घर में बनने वाले मकड़ी के जाले घर-दुकान में कई तरह के वास्तु दोष पैदा करते हैं। इसलिए इसका होना अशुभ माना जाता है।

घर की छत : घर की छत पर पड़ी गंदगी तंगी को बढ़ सकती है। घर की छत पर कबाड़ा या फालतू सामान बिल्कुल न रखें। इससे पितृ दोष भी उत्पन्न होता है।

Home / Indore / कर्ज बढ़ा देती हैं घर में रखी ये चीजें, एक भी हो तो जल्द हटा दें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो