scriptप्रदूषण नहीं इस वाहन से बगीचे होंगे हरे-भरे | vehicle for gardens in indore | Patrika News
इंदौर

प्रदूषण नहीं इस वाहन से बगीचे होंगे हरे-भरे

संसाधन के साथ काम करने के लिए रहेंगे 4 से 5 कर्मचारी, वाहन खरीदने के लिए टेंडर जारी

इंदौरApr 19, 2018 / 12:17 pm

Uttam Rathore

imc
इंदौर. नगर निगम के अधीन आने वाले बगीचे संवारने के साथ रखरखाव के लिए अब हर जोन पर एक वाहन रहेगा। इनमें बगीचे में काम करने के संसाधन और 4 से 5 कर्मचारी रहेंगे। वाहन खरीदने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। निगम अफसरों का कहना है कि जोनवार वाहन उपलब्ध होने पर काम में आसानी होगी।
16 वाहनों के लिए निगम ने किए टेंडर
निगम 19 जोनों के लिए गाड़ी खरीदने जा रहा है। फिलहाल 16 गाडिय़ां खरीदने के टेंडर जारी कर दिए हैं। निगम अफसरों के अनुसार बगीचों में काम करने के लिए यह विशेष वाहन रहेंगे। इनमें संसाधनों के साथ कर्मचारियों के बैठने के लिए अलग से सुविधा रहेगी। ये महापौर और पार्षदों के कहने पर जरूरत वाले बगीचे में काम करेंगे।
एक ही वाहन चलता है
अभी नगर निगम का शहर में एक ही वाहन चलता है, लेकिन बगीचों की संख्या अधिक है, इसलिए वाहनों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
खर्च होंगे 3 करोड़ से ज्यादा
एक वाहन की कीमत 16 लाख रुपए है। इस तरह 16 वाहन खरीदने पर 3 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। वाहन खरीदी के टेंडर आ भी गए हैं। जिसके रेट कम होंगे, उसे ठेका दिया जाएगा। हालांकि पहले एक बार टेंडर हो चुके थे, पर आए नहीं। वाहन कंपनियां समझ नहीं पा रही थी कि वाहन किस तरह तैयार करना है।
कई की हालत खराब

निगम के अधीन आने वाले बगीचों में से कई की हालत खराब है। शहर में ऐसे कई बगीचे हैं, जो पूरी तरह उजाड़ पड़े हंै। इनमें न तो हरियाली है और न ही बच्चों के लिए झूले। कई बगीचों की यह हालत है कि शादी समारोह सहित अन्य आयोजन हो रहे हैं, जिन्हें रोकने में निगम नाकाम साबित हो रहा है। कई बगीचों में काम हुआ, लेकिन अधूरा। इस कारण रहवासियों को काफी परेशानी झेलना पड़ती है, क्योंकि वे न तो घूम सकते हैं और न ही बच्चे खेल सकते हंै। बगीचों में काम कराने के लिए फाइल भी लगती है, मगर न तो समय रहते निर्माण होता और न ही फाइल मंजूर।

Home / Indore / प्रदूषण नहीं इस वाहन से बगीचे होंगे हरे-भरे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो