scriptWeather Update: उत्तर में बर्फबारी, मैदान में अब कड़ाके की ठंड का दौर | Weather update snowfall in the north bitter cold in Plain area | Patrika News
इंदौर

Weather Update: उत्तर में बर्फबारी, मैदान में अब कड़ाके की ठंड का दौर

आगामी चार दिन में उत्तरी हवा रहने से ठंड के तेवर और तीखे हो सकते हैं। प्रदेश के छह जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचा।

इंदौरNov 28, 2020 / 02:25 pm

Hitendra Sharma

new.png

इंदौर. मध्य प्रदेश में ठंड ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरु कर दिया है बाताया जा रहा है कि आगामी तीन चार दिन में प्रदेश में कड़ाके की शर्दी शुरु होने जा रही है। ठंड के ये तेवर बंगाल की खाड़ी में उठे निवार तूफान को माना जा रहा है हालांकि तूफान काफी कमजोर पड़ गया है।

हवाओं से बढ़ी ठंडक

प्रदेश में ठंड बढ़ने के पीछे 20 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही शीत लहर है। जिनके चलते पारा कई जिलों में 10 डिग्री के नीचे चला गया है। अगर आज के तापमान की बात करें तो मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान मंडला में दर्ज किया गया। जो प्रदेश में सबसे कम सात डिग्री रहा। वही प्रदेश के छह जिलों में पारा दस डिग्री से नीचे उतर गया है।

इन जिलों का पारा 10 से नीचे

मौसम विज्ञानिकों की मानें तो जिन शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा उनमें सबसे कम मंडला में 7 डिग्री था इसके साथ साथ नौगांव में 8.8 डिग्री, रायसेन में 9.4डिग्री, ग्वालियर में 9.5 डिग्री, खजुराहो में 9.5 डिग्री और दतिया में 9.6 डिग्री दर्ज किया गया।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार ठंडी बढ़ने की वजह हवाओं का रुख उत्तरी होना है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है और बर्फीली हवाएं प्रदेश की ओर आने से तापमान में गिरावट आ रही है।

अभी राहत नहीं

फिलहाल मध्य प्रदेश के आगामी तीन चार दिन मौसम में और ठंडक बढ़ने के आसार हैं। बर्फीला हवाओं के चलते प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। हालांकि उसके बाद संभावना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान जब तट से टकरेगा तो फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। फिलहाल लोगों को ठंडी से बचने के लिये सभी एतिहाती कदम उठाने चाहिये।

https://youtu.be/6FlgTbNpuig

Home / Indore / Weather Update: उत्तर में बर्फबारी, मैदान में अब कड़ाके की ठंड का दौर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो