scriptपांच राशियों के लिए सुखद रहेगा 11 अक्टूबर तक का समय, इनका हो सकता है एक्सीडेंट | weekly rashifal till 11 oct of different rashi people | Patrika News
इंदौर

पांच राशियों के लिए सुखद रहेगा 11 अक्टूबर तक का समय, इनका हो सकता है एक्सीडेंट

पांच राशियों के लिए सुखद रहेगा 11 अक्टूबर तक का समय, इनका हो सकता है एक्सीडेंट

इंदौरOct 07, 2019 / 06:08 pm

हुसैन अली

पांच राशियों के लिए सुखद रहेगा 11 अक्टूबर तक का समय, इनका हो सकता है एक्सीडेंट

पांच राशियों के लिए सुखद रहेगा 11 अक्टूबर तक का समय, इनका हो सकता है एक्सीडेंट

इंदौर. वृषभ, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर राशि के लिए 11 अक्टूबर तक का समय सुखद रहेगा। वृषभ राशि वालों को कहीं से अचानक धन मिल सकता है। तुला राशि वालों को नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। वृश्चिक राशि वालों का समय मौज-मस्ती में बीतेगा। धनु राशि वाले किसी प्रभावशाली महिला के संपर्क में आएंगे। मकर राशि वालों को कानूनी केस में जीत मिलेगी। इसके विपरीत अन्य राशि वालों के लिए समय अच्छा नहीं है। मिथुन राशि वाले थोड़ा संभलकर रहें। उनका एक्सीडेंट भी हो सकता है।
पांच राशियों के लिए सुखद रहेगा 11 अक्टूबर तक का समय, इनका हो सकता है एक्सीडेंट
मेष : इस सप्ताह आपको तनाव रहेगा। एेसा लगेगा जैसे सब कुछ गलत हो रहा है। जैसा अपने सोचा था वैसा होता नहीं दिखाई देगा। पर इसका अनुकूल परिणाम आपकी सोच पर निर्भर करता है, वापस से प्लानिंग करें। चीजों को देखें की कहां किस चीज में आपसे गलती हुई और पुन: उस कार्य की शुरुआत करें।
प्रोफेशन : नया निवेश न करें। पुराने निवेश में परेशानियां आ सकती है।
प्रेम : पार्टनर के व्यवहार में रूखापन देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग : पीला, नारंगी
शुभ दिन : सोमवार, गुरुवार
वृषभ : इस सप्ताह अचानक से कहीं से धन मिल सकता है। कोई रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। खानदानी जमीन जायदाद भी आपके हिस्से में आ सकती है। इस सप्ताह आपकी धन संबंधी समस्या का समाधान होगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन का सदुपयोग करें। गरीबों की मदद करें। समय समय पर मंदिर या किसी अनाथ संस्था में दान अवश्य करें।
प्रोफेशन : तरक्की करने के आगे नए मौके मिलेंगे। निवेश भी कर सकते है।
लव : पार्टनर को उपहार दें।
शुभ रंग : हरा, सफेद
शुभ दिन : मंगलवार, शुक्रवार
मिथुन : इस सप्ताह कोई बुरा समाचार मिल सकता है। अचानक से धन हानि भी हो सकती है। घर में किसी की तबीयत भी खराब हो सकती है। मानसिक तनाव महसूस करेंगे। कोई आपके मन की बात को नहीं समझ पाएगा, जिससे आपके मन में निराशा बनेगी। हिम्मत न हारें। अचानक एक्सीडेंट भी हो सकता है। वाहन धीरे चलाएं।
प्रोफेशन : किसी भी प्रकार में नए काम की शुरुआत नहीं करना चाहिए।
प्रेम : पार्टनर आपके मन की बात समझेगा, आपको सहयोग भी करेगा।
शुभ रंग : सफेद, जामुनी
शुभ दिन : मंगलवार, बुधवार
कर्क : थोड़े परेशान रह सकते हंै। कुछ योजनाओं से उन्हें जो अपेक्षा थी वो पूरी नहीं हो पाने से मन में निराशाा भी रहेगी। बाद में अहसास होगा कि वो कार्य उनके लिए था ही नहीं इसलिए किसी भी काम को सोच समझकर चालू करें। लालच में न आएं। न ही किसी की मीठी-मीठी बातों में आए। आपको लोग फंसा सकते है।
प्रोफेशन : अगर आपने निवेश किया है तो, आपका पैसा फंस सकता है।
प्रेम: पार्टनर के मूड को समझने की कोशिश करें।
शुभ रंग : कत्थाई, नीला
शुभ दिन : शनिवार, रविवार
सिंह : पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में वाद विवाद से बचें। अपने गुस्से पर काबू रखें। घर में बड़े बुजुर्गों को मान सम्मान दें अगर वो आपको कोई सलाह देते है तो उनकी सलाह पर ध्यान दें। परिवार में किसी की तबीयत अचानक खराब हो सकती है।
प्रोफेशन :ऑफिस में फटकार मिल सकती है। पर उलझे नहीं।
प्रेम : पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। आप बात को शांति से समझें।
शुभ रंग : जामुनी, पीला
शुभ दिन : बुधवार, गुरूवार
कन्या : इस सप्ताह मानसिक बैचेनी होगी। मन अशांत होगा। इस सप्ताह आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हंै। इस सप्ताह आपके काम में सक्सेस नहीं मिल पा रही है तो उस पर वापस में विचार करने के बाद ही अपने निर्णय पर पहुंचें। किसी भी बात पर आंख बंद कर भरोसा न करें।
प्रोफेशन : नए निवेश से फायदा होगा। ऑफिस में भी तरीफ मिलेगी।
प्रेम : पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ रंग : नारंगी, पीला
शुभ दिन : गुरुवार, शुक्रवार
पांच राशियों के लिए सुखद रहेगा 11 अक्टूबर तक का समय, इनका हो सकता है एक्सीडेंट
तुला : इस सप्ताह आप जो चाहते है वह सब कुछ मनमुताबिक मिलेगा। नई योजनाएं बनेगी जिसमें सफलता निश्चित मिलेगी। नए गहने उपहार में मिल सकते हैं, लेकिन आप ज्यादा ख्याली पुलाव पकाने से बचें और वास्तविकता के साथ आगे बढ़ें। वरना आप अपने ही विचारों में उलझ कर रह जाएंगे।
प्रोफेशन : नए निवेश में सफलता मिलेगी। नई योजनाएं बनेगी।
प्रेम : पार्टनर से भरपूर सहयोग मिलेगा। झगड़े खत्म होंगे।
शुभ रंग : सफेद, लाल
शुभ दिन : शुक्रवार, रविवार
वृश्चिक : समय मौज मस्ती में बीतेगा। पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। जिन योजनाओं में आप असफल हो रहे थे, आपको निराशा मिल रही थी, इस सप्ताह उन योजनाओं पर आप वापस विचार करेंगे और आपकी सफलता निश्चित है और अपने दोस्तों की सलाह को अनदेखा ना करें।
प्रोफेशन : इस सप्ताह नया निवेश हो सकता है और निवेश बड़े पैमाने पर होगा।
प्रेम : पार्टनर को लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं। समय अच्छा बीतेगा।
शुभ दिन : मंगलवार, बुधवार
शुभ रंग : हरा, नारंगी
धनु : किसी प्रभावकारी महिला के संपर्क में आएंगे जिससे उन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा। नए बिजनेस की योजना भी आप इसके साथ बना सकते हैं। अपनी माता के प्रति मन में आदर भाव रखें, कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों की सलाह को अनदेखा ना करें।
प्रोफेशन : नए बिजनेस की योजना बनेगी। ऑफिस में तरक्की के योग निश्चित है।
प्रेम : पार्टनर के साथ रिश्तों में और मजबूती आएगी। मनचाहे साथी के साथ विवाह में भी बंध सकते हैं।
शुभ रंग : आसमानी, पीला
शुभ दिन : मंगलवार, शुक्रवार
मकर : इस सप्ताह मकर राशि वालों को कानूनी कार्यों में जीत मिलेगी। अगर कोई केस चल रहा है तो उसका नतीजा आपके पक्ष में ही आएगा। सरकारी लोगों से पहचान आपके काम आएगी। आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपके संपर्कों में विस्तार होगा। आपकी सामाजिक छवि सुधरेगी। समाज व परिवार मान-सम्मान मिलेगा।
प्रोफेशन : जमीन में आप निवेश कर सकते हैं।
प्रेम : पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है।
शुभ रंग : गुलाबी, हल्का हरा
शुभ दिन : सोमवार, गुरुवार
कुंभ : इस सप्ताह कुंभ राशि वाले संभलकर रहें। लोग आपकी छवि बिगाडऩे का प्रयास कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें वरना बात उल्टा आप पर भी आ सकती है। आप धोखेबाज और बेइमान लोगों के संपर्क में आ सकते है और ये लोग आपको अपनी बातों से प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। लोगों को पहचानना सीखें। चापलूस लोगों से दूर रहें।
प्रोफेशन : इस सप्ताह किसी भी प्रकार का निवेश ना करें।
प्रेम : पार्टनर से लड़ाई हो सकती है।
शुभ रंग : ऑरेंज, सफेद
शुभ दिन : बुधवार, गुरुवार
मीन : इस सप्ताह मीन राशि अपने हर सोचे हुए काम को अंजाम देने में सफल रहेंगे। अभी तक जो अपने सोच रखा है उसे आप आपकी कड़ी मेहनत से हासिल करने में सफल रहेंगे। नए आत्मविश्वास की अनुभूति होगी। नई चुनौतियां नए अवसर भी सामने आएंगे, जिसकी आपको तलाश थी। मन खुश रहेगा। जीवन को नई दिशा मिलेगी।
प्रोफेशन : नए निवेश हो सकते हैं। नई बिजनेस में कदम रखेंगे।
प्रेम : पार्टनर से भरपूर मिलेगी। मनोबल बढ़ेगा।
शुभ रंग : सफेद, हरा
शुभ दिन : बुधवार, गुरुवार

Home / Indore / पांच राशियों के लिए सुखद रहेगा 11 अक्टूबर तक का समय, इनका हो सकता है एक्सीडेंट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो