scriptचार राशियों के लिए खुशियां लेकर आया 29 जून तक का समय, इन पर मंडरा रहा भारी संकट | weekly rashifal till 29 june, four rashi get lots of benefits | Patrika News
इंदौर

चार राशियों के लिए खुशियां लेकर आया 29 जून तक का समय, इन पर मंडरा रहा भारी संकट

चार राशियों के लिए खुशियां लेकर आया 29 जून तक का समय, इन पर मंडरा रहा भारी संकट

इंदौरJun 25, 2019 / 01:11 pm

हुसैन अली

rashi

चार राशियों के लिए खुशियां लेकर आया 29 जून तक का समय, इन पर मंडरा रहा भारी संकट

इंदौर. वृषभ, तुला, धनु और कन्या राशि के लिए 29 जून तक का समय खुशखबर लेकर आया है। वृषभ राशि वालों के सारे महत्त्वपूर्ण कार्य तीव्र गति से पूर्ण होंगे। तुला राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे, जिनका खूब फायदा उठाएंगे। इसके साथ निवेश में भी लाभ के योग हैं। इसी प्रकार धनु राशि को इस सप्ताह कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कन्या राशि वालों की विवाह संबंधी परेशानी इस सप्ताह दूर होंगी। इसी प्रकार कुछ राशियों के लिए ये समय ठीक नहीं है। कर्क राशि वालों का इस सप्ताह मित्र से मतभेद होने की संभावना है। मकर राशि वाले इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी के कार्यों में फंस सकते हैं।
indore
मेष : इस सप्ताह पैसा सोच-समझ कर खर्च करें। व्यर्थ कार्यों में पैसा ना गवाएं। किसी भी प्रकार के उधार, लेन-देन से बचें अन्यथा आने वाले दिनों में परेशानी हो सकती है। जहां से रुके पैसे आने की संभावना थी, वो नहीं मिलेगा। निराश ना हों, आने वाले दिनों में कोशिश कर सकते हैं।
प्रोफेशन : सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार रखें।
प्रेम : पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग : पीला, लाल
शुभ दिन : मंगलवार, गुरुवार
वृषभ : यह सप्ताह आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। सारे महत्त्वपूर्ण कार्य तीव्र गति से पूर्ण होंगे। जिन कामों को लेकर आप परेशान थे इस सप्ताह पूरे हो जाएंगे। ये सप्ताह परिवार के साथ मौजमस्ती करने में व्यतीत होगा। घर में मंगल कार्य का योग है।
प्रोफेशन : नौकरी में पदोन्नति के योग हंै। नया अवसर मिलेगा।
प्रेम : जीवनसाथी की तरफ से कोई उपहार मिलेगा। संबंध और भी मधुर होंगे।
शुभ रंग : नीला, हरा
शुभ दिन : मंगलवार, गुरुवार
मिथुन : इस सप्ताह इच्छा के अनुरूप परिणाम ना मिलने से मन में निराशा हो सकती है लेकिन घबराए नहीं, मेहनत करते रहें। आने वाले दिनों में निश्चित सफलता के योग हैं। मन में बैचेनी-तनाव रहेगा।
प्रोफेशन : अपनी योजनाओं, कार्यशैली के तरीके में परिवर्तन लेने पर विचार करें।
प्रेम : आपके पार्टनर आपका मनोबल बढ़ाएंगे। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें।
शुभ रंग : सफेद, जामुनी
शुभ दिन : सोमवार, बुधवार
कर्क : इस सप्ताह भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। मित्र से मतभेद होने की संभावना है। किसी से ज्यादा अपेक्षा ना रखें वरना आपको कष्ट हो सकता है। आध्यात्म से जुड़़े और अपनी खोई ऊर्जा को पाने का प्रयास करें। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
प्रोफेशन : आपके कार्य की प्रशंसा होगी, जिससे उत्साह बढ़ेगा।
प्रेम : मन की बात पार्टनर को बताएं और उनकी सलाह पर गौर करें।
शुभ रंग : हल्का हरा, जामुनी
शुभ दिन : शुक्रवार, बुधवार
सिंह : यह सप्ताह परेशानी खड़ी करने वाला हो सकता है। स्वार्थी लोगों के चंगुल से बचें। अगर कहीं शादी की बात चल रही है तो बहुत सोच-समझ कर फैसला लें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आपको सारी जिंदगी परेशानी में डाल सकते हैं। झूठ बोलने से बचें। आप फंस सकते हैं।
प्रोफेशन : नया निवेश करने के लिए सही समय का इंतजार करें।
प्रेम : जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।
शुभ रंग : सफेद, नीला
शुभ दिन : सोमवार, शुक्रवार
कन्या : इस सप्ताह विवाह से सबंधित समाचार मिल सकते हैं। अगर कहीं विवाह की बात चल रही है तो सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नए दोस्त बनेंगे, जिनके साथ साझेदारी में बिजनेस होगा। घर-परिवार में मंगल कार्य होंगे। कला जगत के लोगों को महत्त्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
प्रोफेशन : नौकरी में तरक्की के योग हैं। बॉस से तारीफ मिलेगी।
प्रेम : नए पार्टनर से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग : पीला, गुलाबी
शुभ दिन : मंगलवार, रविवार
indore
तुला : अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करें। महत्त्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनका आप खूब फायदा उठाएंगे। नए मित्र भी बन सकते हैं। कुछ नया सीखने की चाह आपके मन में आएगी। छोटे-भाई बहनों को उपहार दें।
प्रोफेशन : इस सप्ताह आप नया निवेश कर सकते हैं।
प्रेम : रिश्तों में बेहतर परिवर्तन के योग हैं।
शुभ रंग : बादामी, गुलाबी
शुभ दिन : बुधवार, गुरुवार
वृश्चिक : इस सप्ताह पूरा ध्यान काम पर लगाएं। अपने व्यक्तिगत स्वार्थों को त्यागें। खुद के बारे में ना सोचकर दूसरों के बारे में भी सोचें। इस सप्ताह अनाथ आश्रम या वृद्धाश्रम जाकर लोगों की सेवा करें, मेवा मिलेगा। मन को शांति भी मिलेगी।
प्रोफेशन : पार्टनरशीप में अगर काम कर रहे हैं तो आपसी तालमेल बनाएं रखें।
प्रेम : पार्टनर के साथ किसी तीसरे इंसान के कारण अनबन हो सकती है।
शुभ रंग : सफेद, हरा
शुभ दिन : शनिवार, रविवार
धनु : इस सप्ताह आपको खुशखबरी मिल सकती है। कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। कोई पुराना या बिछड़ा मित्र मिल सकता है। तो संभव है यह सप्ताह मौजमस्ती में बीतेगा। आपके मित्रवत व्यवहार लोगों में आपकी छवि अच्छी बनाए रखेंगे।
प्रोफेशन : विदेश में नौकरी के लिए आवेदन किया हो तो सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
प्रेम : आज पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। कोई उपहार जरूर दें।
शुभ रंग : सफेद, पीला
शुभ दिन : गुरुवार, शनिवार
मकर : इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी के कार्यों में फंस सकते हैं। अगर हो सके तो समझौता करें। यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा वरना बात बिगड़ सकती है। गुस्सा करने से बचें। दूसरों को दोष ना दें। आपके सभी काम पूरे होंगे, बस सही समय का इंतजार करें। भगवान पर भरोसा रखें।
प्रोफेशन : सहकर्मी के साथ झगड़ा हो सकता है। ऐसे हालात ना बनाएं।
प्रेम : अपने पार्टनर पर बात-बात पर शक ना करें।
शुभ रंग : सफेद, आसमानी
शुभ दिन : सोमवार, शनिवार
कुंभ : इस सप्ताह परिवार में तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। पारिवारिक कलह से बचें। पति-पत्नी के बीच टकराव हो सकता है। किसी बात को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। बिजनेस में नुकसान भी हो सकता है। अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। सारे काम से समय निकाल कर अपने लिए सोंचे, खुद को समय दें।
प्रोफेशन : नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। उसे पूरे आत्मविश्वास के साथ निभाएं।
प्रेम : पार्टनर के लिए असुरक्षा की भावना आ सकती है।
शुभ रंग : लाल, हल्का पीला
शुभ दिन : गुरुवार, शुक्रवार
मीन : आप लोगों के लिए कुछ विशेष परिवर्तन लेकर आएगा। पुरानी यादों से निकल कर जीवन में कुछ अच्छा करने की सोचें। घबराएं नहीं, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। परिवार में कलह का माहौल ना बनने दें वरना छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है।
प्रोफेशन : मनचाही जगह पर तबादला हो सकता है। मन खुश रहेगा।
प्रेम : पार्टनर की भावनाओं का खयाल रखें। संबंध मजबूत होंगे।
शुभ रंग : कत्थई, सफेद
शुभ दिन : सोमवार, रविवार

Home / Indore / चार राशियों के लिए खुशियां लेकर आया 29 जून तक का समय, इन पर मंडरा रहा भारी संकट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो