scriptदो राशियों के लिए पीला रंग है शुभ, सोमवार को मिलेगी खुशियां, जानिए आपकी राशि का साप्ताहिक भविष्य | What Does Tarot Future Say | Patrika News
इंदौर

दो राशियों के लिए पीला रंग है शुभ, सोमवार को मिलेगी खुशियां, जानिए आपकी राशि का साप्ताहिक भविष्य

क्या कहता है टैरो भविष्य

इंदौरOct 14, 2018 / 09:00 am

amit mandloi

tarot

दो राशियों के लिए पीला रंग है शुभ, सोमवार को मिलेगी खुशियां, जानिए आपकी राशि का साप्ताहिक भविष्य

मेष
यह सप्ताह मेष राशि के लिए सामान्य रहेगा। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय पर विचार करेंगे। सोच-समझ कर निर्णय लें। अगर आप निर्णय नहीं ले पा रहे हंै तो किसी मित्र की मदद लें। आपके नए मित्र बनेंगे। परिवार के साथ विदेश जाने का योग बन सकता है। आपके साथ धोखा हो सकता है, ज्यादा भरोसा ना करें।
प्रोफेशन – अपने काम में अनुशासन लाएं, टारगेट पर फोकस करें।
लव – पुराने रिश्ते का अंत होकर कोई नया पार्टनर मिल सकता है।
रंग – सफेद, जामुनी
शुभ दिन – सोमवार, शनिवार
वृषभ
यह सप्ताह वृषभ राशि के लिए अच्छा दिन रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन होगा। अचानक घर में मेहमान आ सकते हैं। अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो वह दूर होगी। परिवार आपके पक्ष में होगा। आपकी शादी भी हो सकती है। समय रहते निर्णय जरूर लें।
प्रोफेशन – पदोन्नति के योग बन रहे हंै, समय आपके अनुकूल है, पूरा फायदा उठाएं।
लव – आपके रिश्ते में जो परेशानियां चल रही हंै, वह दूर हो जाएंगी।
रंग – लाल, नारंगी
शुभ दिन – शुक्रवार, रविवार
मिथुन
यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए जोखिम भरा होगा। नए काम की शुरुआत ना करें। परिवार और दोस्तों के बीच बहस से बचें। झगड़ा होने की आशंका है। माता के साथ वाद-विवाद हो सकता है। किसी महिला पर ज्यादा भरोसा ना करें। भविष्य में आपको धोखा मिल सकता है।
प्रोफेशन – सहकर्मियों के द्वारा आप पर झूठे इलजाम लगाए जा सकते हैं।
लव – आपके पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। दोनों एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
रंग – पीला, हल्का गुलाबी
शुभ दिन- सोमवार, बुधवार
कर्क
इस सप्ताह कर्क राशि वाले समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। जहां से पैसे मिलने वाले थे वहां से निराशा ही मिलेगी। काम अटक सकते हंै। मन उदास रहेगा, सब्र रखें। परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहले बहुत सोच-विचाकर करें, उसके बाद ही सब तय करें।
प्रोफेशन – अपने काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। लापरवाही ना करें।
लव -पार्टनर के साथ आपका बे्रकअप हो सकता है।
रंग – नीला, हरा
शुभ दिन – मंगलवार, शनिवार
सिंह
यह सप्ताह सिंह राशि वाले खुद को बहुत सकारात्मक पाएंगे। एक नई ऊर्जा के साथ अपना काम करेंगे। आध्यात्म की और ज्यादा झुकाव रहेगा, जो काम आपको मुश्किल लग रहे थे वह आसान हो जाएंगे। अपनों का प्यार मिलेगा। खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। इस सप्ताह नए दोस्तों से भी मिल सकते हैं।
प्रोफेशन – ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेगी। मन लगाकर काम करें।
लव – पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हंै, समय अच्छा बीतेगा।
रंग – बैंगनी, स्लेटी
शुभ दिन – गुरुवार, शनिवार
कन्या
इस सप्ताह कन्या राशि वाले नए कार्य की योजना बनाएंगे लेकिन पूरी नहीं कर पाएंगे। ज्यादा खयाली पुलाव ना बनाएं। जो काम शुरू किए हैं उन्हें पूरा करें। अपनी कमजोरी को पहचान कर दूर करें। बड़ों की सलाह मानें। हर वक्त आप ही सही हैं इस खयाल को दिमाग से निकाल दें। अपनों का ध्यान रखें।
प्रोफेशन -अपने काम में उत्साह लाएं, टारगेट पर फोकस करें।
लव – पार्टनर से इमोशनल ब्लैकमेल होने से बचें।
रंग – बादामी, हरा
शुभ दिन – रविवार, शनिवार
तुला
यह सप्ताह तुला राशि के लिए सामान्य रहेगा। किसी बात को ज्यादा ना सोचें। समय रहते सब ठीक हो जाएगा। परिस्थिति आपके पक्ष में होगी। अपने बच्चों पर ध्यान दें। लोगों को परखना सीखें। किसी महिला पर ज्यादा भरोसा ना करें। झूठे और धोखेबाज लोगों से बचें। भविष्य में वे नुकसान पहुंचा सकते हैं।
प्रोफेशन – अपना काम पूरी जिम्मेदारी से करें। काम आगे बढ़ेगा।
लव – अपने पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।
रंग – गोल्डन, कत्थई
शुभ दिन – सोमवार, गुरुवार
वृश्चिक
इस सप्ताह वृश्चिक राशि वाले अपने और पराए में भेद करना सीखें। जरूरत से ज्यादा लोगों की मदद ना करें। भावनात्मक रूप से आपको दुख पहुंच सकता है। ज्यादा न सोचें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। महत्त्वपूर्ण कार्य करने जा रहे हैं तो बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें।
प्रोफेशन – आपका काम अनदेखा किया जा सकता है।
लव – अपने पार्टनर की सलाह मानें आपके लिए अच्छा होगा।
रंग – हल्का हरा, केसरिया
शुभ दिन – शुक्रवार, गुरुवार
धनु
यह सप्ताह सभी तरह के कार्यों के लिए शुभ है।अगर कहीं पर शादी की बात चल रही है तो बात बन सकती है। नए मित्र बनेंगे और उनसे लाभ भी होगा। किसी महिला के साथ बिजनेस करने जा रहे हैं तो वह आपके लिए लकी होगी। उसके साथ मिलकर आप खूब पैसा कमाएंगे। भविष्य में भी आपको इससे फायदा मिलेगा।
प्रोफेशन – नए बिजनेस की शुरुआत हो सकती है।
लव – पार्टनर के साथ संबंध और मधुर होगा।
रंग – सफेद, लाल
शुभ दिन – मंगलवार, शनिवार
मकर
इस सप्ताह मकर राशि वालों को अपना कार्य सोच-समझ कर करने की आवश्यकता है। गलत लोगों की संगति से बचें वरना किसी झूठे आरोप में फंस सकते हैं। अपने मन की बात हर किसी को ना बताएं। कुछ लोग आपका फायदा भी उठा सकते हैं।
प्रोफेशन – आपकी सलाह का लोग अपने हित के लिए फायदा उठाएंगे।
लव – आपका पार्टनर आपके मन की बात नहीं समझ पाएगा, जिससे निराशा होगी।
रंग – जामुनी, गुलाबी
शुभ दिन – गुरुवार, शनिवार
कुंभ
यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। नई योजना बनेगी, जिससे आपको फायदा होगा। जिस काम को पूरा करने का सोचा वो पूरा होगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण होंगे। किसी काम के लिए आपको पुरस्कार मिलेगा। सामाजिक जीवन अच्छा होगा। आपको मान-सम्मान भी बहुत मिलेगा और आप खुश रहेंगे।
प्रोफेशन – नौकरी में निश्चित तरक्की के योग हंै।
लव – पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हंै, समय अच्छा बीतेगा।
रंग – पीला, आसमानी
शुभ दिन – मंगलवार, बुधवार
मीन
इस सप्ताह मीन राशि वालों ने जो काम हाथ में लिए हैं उसे बीच में ना छोडं़े और ना ही कार्य के प्रति लापरवाह बनें। आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हंै। कोई भी कार्य योजना बनाकर पूरी करें। चापलूस लोगों से बचें, नई शुरुआत हो सकती है। भविष्य को ध्यान में रखकर ही कोई निर्णय लें।
प्रोफेशन – आपके ऊपर नई जिम्मेदारी आएगी, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे।
लव – पार्टनर के व्यवहार से मन वंचित रहेगा।
रंग – पीला, लाल
शुभ दिन – मंगलवार, बुधवार
रूही जैन मुंबई

Home / Indore / दो राशियों के लिए पीला रंग है शुभ, सोमवार को मिलेगी खुशियां, जानिए आपकी राशि का साप्ताहिक भविष्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो