scriptपत्नी ने घरवालों के साथ मिलकर पति को जिंदा जलाया | Wife burns husband alive with family members | Patrika News
इंदौर

पत्नी ने घरवालों के साथ मिलकर पति को जिंदा जलाया

पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस, युवक की हालत गंभीर

इंदौरJun 01, 2020 / 09:47 am

Manish Yadav

A young man was burnt alive

young man burnt alive before holika dahan in mp

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर में युवक को उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया। बताया जाता है कि वह पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। वहां पर पानी देने के बहाने उसे पर पेट्रोल डाला और फिर जला दिया। परिवार का कहना है कि वह बाहर नहीं भाग सके। इसके लिए घर पर ताला लगा दिया था।
पुलिस के अनुसार घायल का नाम लक्की पिता प्रकाश चौहान (25) है। इस मामले में उसकी पत्नी प्राची, सास सरिता, सुशीला, हेमंत और साली के खिलाफ केस दर्ज किया है। लक्की के परिजनों ने बताया कि उसने प्राची से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन तो ठीक रहे, लेकिन फिर अपने मायके जाने लगी। मायके वालों के बहकावे में आकर विवाद किया और घर चली गई। उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी कर दी, लेकिन फिर दोनों में सुलह हो गई और साथ रहने लगे थे। हाल ही में वह वापस अपने घर चली गई थी। इस पर लक्की उसके घर पर गया था। वह उसे अपने साथ ले जाना चाहता था। पत्नी ने उसे अंदर बुलाया। उसकी सास पानी के साथ ही पेट्रोल भी ले आई। उस पर पेट्रोल डाल दिया और जब उसने भागने की कोशिश की तो दूसरे आरोपितों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने आग लगा दी। उसके परिजनों का कहना है कि बाहर नहीं निकल सके, इसके चलते घर के बाहर से ताला लगा दिया। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग इक_ा हो गए। इस पर उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उसके बयान लिए हैं। अब बयान के आधार पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है और कार्रवाई की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो