scriptयुवक-युवती ने पेड़ पर लगाई फांसी, 24 घंटे पहले घर से हुए थे लापता | Young man and woman hanged on tree Was missing from home 24 hours ago | Patrika News
इंदौर

युवक-युवती ने पेड़ पर लगाई फांसी, 24 घंटे पहले घर से हुए थे लापता

एमआर-10 पर लटके मिले शव, निगम कर्मचारियों ने शव देखकर दी पुलिस को सूचना

इंदौरOct 29, 2020 / 12:36 pm

Hitendra Sharma

3_3.png

इंदौर. एमआर-10 पर आज सुबह पेड़ पर बने फंदे से युवक-युवती के शव लटके हुए मिले। बताया जाता है कि दोनों ही कल से घर से लापता थे। जिस तरह से उनके शव फंदे से लटके हुए हैं, उससे आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस को आशंका है कि ये प्रेमी जोड़े हो सकते हैं और अपने संबंधों में आ रही परेशानी के चलते यह कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार एमआर-10 के सर्विस रोड पर निगम के कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दोनों के शव लटके हुए देखे। इस पर निगम कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी गई। वहां से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। दोनों के शव अलग-अलग दुपट्टे से टंगे हुए थे। यह आशंका है कि रात में या फिर अलसुबह दोनों ने वहां पर आकर फांसी लगाई।

जेब से आईडी व फोन मिला

लड़के की जेब की तलाशी लेने पर एक आइडी और कीमती मोबाइल फोन मिला है। इस आधार पर उसका नाम दिलीप पंवार निवासी निपानिया सामने आया है। लड़के के पास से मिले कागजात के आधार पर उसके परिजन से पुलिस ने बात की। उनके मुताबिक वह कल से ही लापता है। परिजन तलाश रहे थे। लड़का-लड़की बागली के बताए जा रहे हंै। दोनों के प्रेम संबंध होने की आशंका जताई जा रही है। अभी उनके परिजन वहां पर नहीं पहुंच सके हैं। इसके चलते कुछ भी स्पष्ट रूप से कहा नहीं जा सकता। यह आशंका जताई जा रही है कि प्रेम में असफल होने पर या कोई रुकावट आने पर यह कदम उठाया होगा। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

पास ही में बाइक मिली

जहां से दोनों के शव मिले हैं, उससे कुछ ही दूरी पर एक मोटरसाइकिल खड़ी हुई मिली है। इसके चलते यह आशंका बन रही है कि दोनों पहले बाइक से वहां पर आए और फिर गाड़ी खड़ी कर वहां से कुछ दूरी तक पैदल चले। पेड़ के पास ही दोनों की चप्पलें भी मिली हैं। इससे ये दोनों के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की आशंका है। एफएसएल की टीम वहां पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

https://youtu.be/3pqNcINL4x8

Home / Indore / युवक-युवती ने पेड़ पर लगाई फांसी, 24 घंटे पहले घर से हुए थे लापता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो