scriptगाड़ी हटाने के विवाद में दो युवकों को मारे चाकू | youth attack with knief in dispute of vehicle | Patrika News

गाड़ी हटाने के विवाद में दो युवकों को मारे चाकू

locationइंदौरPublished: Jun 14, 2019 02:08:35 pm

बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया

indore

गाड़ी हटाने के विवाद में दो युवकों को मारे चाकू

इंदौर. जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली राजमहल कॉलोनी में बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जाता है कि गाड़ी हटाने की बात को लेकर उनके बीच में विवाद हो गया था। इस पर आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवकों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
must read : एमआईसी सदस्य को चांटा मारा, कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर, अब हुआ ये…

पुलिस के अनुसार अनुराग पिता देवानंद चौधरी (18) निवासी मॉडल विलेज कॉलोनी लालबाग लाइन की शिकायत पर जायसवाल की चाल में रहने वाले गोलू सोनकर और संजय सोनकर के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि इस मारपीट में गौतम वर्मा (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। कल वह राजमहल कॉलोनी में खड़े थे इसी दौरान आरोपित वहां पर आए। उन्हें देखकर रास्ते से हटने के लिए कहा। आरोपितों का कहना था कि वहां से जा रहे हैं तो अनुराग और उसके साथी बोले रास्ते में कैसे आ गए। वहां से गाड़ी हटाने की बात को लेकर उनके बीच में कहासुनी हो गई। जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। आरोपितों ने चाकू से अनुराग पर हमला कर दिया। इससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई है। इसी दौरान गौतम सामने आया तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट में चाकू लगा है। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चाकूबाजी की सूचना पर पुलिस का दल भी वहां पर पहुंच गया था। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं नई जीवन की फेल में रहने वाले पुष्पेन्द्र वर्मा पिता मोहनलाल वर्मा (24) पर रोहित पिता दिनेश रायकवाड़ ने मारपीट की है। बीच-बचाव को लेकर उनके बीच में विवाद हो गया था। इस पर बदमाशों ने हमला कर दिया।
must read : कोलकाता की घटना का विरोध, स्ट्रेचर पर तड़पते रहे मरीज, डॉक्टर मुंह फेर कर चले गए

संपत्ति के विवाद में भाई आपस में लड़े

आजाद नगर क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ महू में मारपीट हो गई। भाई के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो गया था। इस पर आरोपितों ने उसे पीट दिया। पुलिस के अनुसार अजम खान निवासी मथुरा कॉलोनी की शिकायत पर उसके भाई सलीम निवासी एमईएस कॉलोनी महू और उसके बेेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महू में उनकी पैतृक संपत्ति है। इसी को लेकर भाई सलीम के साथ में विवाद चल रहा है। कल किशनगंज नाका पर मिले तो उनके बीच में फिर से कहासुनी हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो